{"_id":"5f0ca3758ebc3e63db11ab3f","slug":"countrywide-s-avikalp-bageshwar-topper-bageshwar-news-hld3896199100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में कंट्रीवाइड के अविकल्प ने किया जिला टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में कंट्रीवाइड के अविकल्प ने किया जिला टॉप
विज्ञापन
अविकल्प मिश्रा।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल बागेश्वर के अविकल्प मिश्रा ने जिला टॉप किया है। जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय बागेश्वर के शुभम जोशी 97 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। गरुड़ के सेंट एडम्स स्कूल की दीक्षा दूबे ने 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरे स्थान पर रहीं। बेहतर रिजल्ट आने पर स्कूल प्रबंधकों, शिक्षण स्टाफ के साथ ही विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल का रिजल्ट करीब 98 फीसदी रहा। स्कूल में अध्ययनरत 174 छात्र-छात्राओं में से 171 उत्तीर्ण हुए। 97.4 फीसदी अंकों के साथ अविकल्प मिश्रा पहले, 95.8 फीसदी अंकों के साथ जूही परिहार ने दूसरे और वाणिज्य संकाय से 95.8 फीसदी अंकों के साथ करिश्मा दानू तीसरे स्थान पर रहीं।
वीरेंद्र सिंह, राजदीप मेहता, भाविका पंत ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रबंधक नंदा बल्लभ भट्ट, प्रधानाचार्य डॉ. आशा तिवारी, शीला लटवाल, लक्ष्मण नयाल, शंकर पांडे ने शुभकामनाएं दी है।