{"_id":"57c088bc4f1c1b4a38d4f267","slug":"countrywide-public-school-rewarded-abhilasha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिलाषा मेर का कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिलाषा मेर का कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में पुरस्कृत
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Fri, 26 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
अभिलाषा मेर का कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। सुर, ताल संग्राम प्रतियोगिता के फाइनल में विजेता रही अभिलाषा मेर का कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में जोरदार स्वागत किया गया। केआर म्यूजिक की ओर से आयोजित सुर, ताल संग्राम के नृत्य प्रतियोगिता में बागेश्वर के कंट्रीवाइड स्कूल की 12वीं की छात्रा अभिलाषा ने पहला स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन
अभिलाषा ने जौनसारी लोकनृत्य प्रस्तुत कर मुंबई में फाइनल मुकाबला जीता। प्रतियोगिता जीतने पर अभिलाषा को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। शुक्रवार को स्कूल पहुंची अभिलाषा का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद अभिलाषा के माता-पिता को भी बधाई दी गई। इस दौरान कंट्रीवाइड की प्रधानाचार्या डॉ. आशा तिवारी, अभिभावक संघ के अध्यक्ष कैलाश अंडोला, प्रबंधक शंकर पांडेय, एनबी भट्ट आदि थे।
विज्ञापन