फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Counting in Bageshwar

बागेश्वर में दोनों सीटों का एक साथ सामने आएगा रुझान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Counting in Bageshwar
Counting in Bageshwar
बागेश्वर। जिले में बागेश्वर और कपकोट विधानसभा सीट के 14 प्रत्याशियों के भाग्य का बृहस्पतिवार को फैसला होगा। मतगणना बीडी पांडे राजकीय डिग्री कॉलेज में होगी। दोनों सीटों का रुझान एक साथ सामने आएगा। मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाई गई हैं। मतगणना के लिए मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर समेत 325 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। बागेश्वर सीट पर आठ प्रत्याशी तो कपकोट सीट में छह प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

ये हैं मैदान में
बागेश्वर सीट में भाजपा के चंदन राम दास, कांग्रेस के रंजीत दास, आम आदमी पार्टी के बसंत कुमार, बसपा के ओम प्रकाश टम्टा, सपा की लक्ष्मी देवी, चैतन्य पार्टी के दिनेश चंद्र, बालकृष्ण, भैरव नाथ टम्टा मैदान में हैं। कपकोट सीट में कांग्रेस के ललित फर्स्वाण, भाजपा के सुरेश गढ़िया, आप के भूपेश उपाध्याय, बसपा के हरगोविंद जोशी, सपा के हरि राम शास्त्री, निर्दलीय राजेंद्र सिंह, चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

बागेश्वर सीट में 60.78, कपकोट में 62. 35 प्रतिशत मतदान
बागेश्वर। 99309 मतदाता वाले कपकोट सीट में 50353 पुुरुष, 48956 महिला मतदाता हैं। बागेश्वर सीट में 118311 मतदाता हैं। इनमें 60028 पुरुष और 58283 महिला मतदाता हैं। इस बार बागेश्वर सीट में 60.78 प्रतिशत, कपकोट सीट में 62.35 प्रतिशत मतदान हुआ। 118311 मतदाताओं वाले बागेश्वर सीट में 71911 लोगों ने मत दिया। इनमें 39911 महिला, 32000 पुरुष शामिल हैं। 99309 मतदाता वाली कपकोट सीट में 61918 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 33336 महिलाएं और 28582 पुरुष शामिल थे। बागेश्वर सीट में 68.46 फीसदी महिलाओं और 53.31 फीसदी पुरुषों ने मताधिकार का प्रयोग किया। कपकोट सीट में 68.09 फीसदी महिलाओं और 56.76 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल फोन होगा वर्जित
बागेश्वर। मतगणना स्थल डिग्री कॉलेज बागेश्वर की चाकचौबंद व्यवस्था की गई है। मतगणना कार्मिकों और राजनीतिक दलों के अभिकर्ताओं के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं। मतगणना केंद्रों में मोबाइल फोन, कैमरा ले जाना वर्जित है। मीडिया कर्मी मीडिया सेंटर तक ही फोन ले जा सकते हैं।

बागेश्वर में आज रूट रहेगा डायवर्ट
- गरुड़ से कपकोट जाने वाले वाहन द्यांगण बाईपास होते हुए जाएंगे।
-बागेश्वर से कपकोट जाने वाले वाहन भागीरथी बाईपास, मंडलसेरा होते हुए जाएंगे।
-कपकोट से बागेश्वर, कांडा, अल्मोड़ा, हल्द्वानी जाने वाले वाहन मंडलसेरा-भागीरथी बाईपास से कांडा रोड से होते हुए जाएंगे।
- भराड़ी टैक्सी स्टैंड से डिग्री कालेज बागेश्वर तिराहा तक वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
क्या दिग्गज नेताओं की अपील रंग दिखाएगी
बागेश्वर। पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान अल्मोड़ा में हुई सभा में भगवान बागनाथ जी नाम लेते हुए बागेश्वर के लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की थी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कपकोट में सभा की तो भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने बागेश्वर में जनसभा की थी। सीएम धामी ने बागेश्वर, कपकोट में कई सभाएं कीं। कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कपकोट में जनसभा की थी। दोनों सीटों के वोटरों को वर्चुअली संबोधित किया था। यह मतगणना के बाद स्पष्ट होगा कि दिग्गज नेताओं की अपील क्या रंग दिखाती है।
जीत के अपने-अपने दावे
कांग्रेस जिले की दोनों सीटों को बड़े अंतर से जीतेगी। जनता ने भाजपा के कुशासन से परेशान होकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है।
-लोकमणि पाठक कांग्रेस जिलाध्यक्ष बागेश्वर
जनता ने डबल इंजन की सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर मतदान किया है। बागेश्वर और कपकोट सीट एक बार फिर भाजपा जीतेगी।
-शिव सिंह बिष्ट जिलाध्यक्ष भाजपा बागेश्वर
जनता भाजपा और कांग्रेस से नाराज है। जनता को आम आदमी पार्टी के रूप में तीसरा विकल्प मिला है। परिणाम आम आदमी पार्टी के पक्ष में आएगा।
-बसंत कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष आप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed