{"_id":"62e2d1a3cdb07776b14a2990","slug":"councelling-done-in-school-bageshwar-news-hld470611189","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैखोली कन्या जूनियर हाईस्कूल में विद्यार्थियों की काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैखोली कन्या जूनियर हाईस्कूल में विद्यार्थियों की काउंसलिंग
विज्ञापन
बागेश्वर के कन्या जूनियर हाईस्कूल रैखोली में विद्यार्थियों की काउंसिलिंग में मौजूद स्वास्थ्य, ?
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल रैखोली में विद्यार्थियों के बदहवास होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ही प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी विद्यालय पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग के काउंसलर ने विद्यार्थियों की काउंसलिंग की। विद्यार्थियों को मास हिस्टीरिया (बदहवासी) से ग्रसित पाया गया।
कन्या जूनियर हाईस्कूल रैखोली में पढ़ने वाली कुछ बालिकाएं और बालक पिछले दो दिन से बदहवास हो रहे थे। बालक, बालिकाएं चिल्ला रहीं थी, रो रहीं थीं। सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश पोखरिया के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम विद्यालय पहुंची। टीम में काउंसलर संदीप कुमार भी शामिल थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम हर गिरी और मुख्य शिक्षाधिकारी गजेंद्र सिंह सौन ने भी विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों के साथ ही स्कूल स्टाफ से जानकारी ली।
काउंसलर संदीप कुमार ने बताया कि विद्यालय की छह बालिकाएं और दो बालक मास हिस्टीरिया से ग्रसित पाए गए। बताया कि इस स्थिति में एक बच्चे के चीखने-चिल्लाने पर अन्य बच्चे भी देखादेखी में चिल्लाने लगते हैं। मास हिस्टीरिया में शरीर में ऐंठन आने के साथ ही बच्चे चिल्लाने लगते हैं। बताया कि विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के साथ ही अभिभावकों की काउंसलिंग की गई। एसीएमओ डॉ. पोखरिया ने बताया कि एक सप्ताह तक पीएचसी बोहाला का स्टाफ विद्यार्थियों पर नजर रखेगा। सभी विद्यार्थी फिलहाल सामान्य हैं।