फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Corona Vaccination in Bageshwar

युवा बोले, टीकाकरण से कोरोना महामारी को देंगे मात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Corona Vaccination in Bageshwar
बागेश्वर। जिले में 18 से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण कुछ अव्यवस्थाओं के साथ शुरू हो गया है। टीकाकरण सुबह 10 बजे से शुरू हुआ।
विज्ञापन

हालांकि केंद्रों में नौ बजे से ही लाइन शुरू हो गई थी। युवाओं में टीकाकरण को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। कई युवतियां और महिलाएं भी पहली पाली के टीकाकरण में शामिल रहीं।
टीकाकरण का पहला दिन होने के कारण केंद्रों में कुछ अव्यवस्थाएं भी मिलीं। टीकाकरण पंजीकरण के लिए लाइन तो लगी, लेकिन टीके लगाने के बाद आधा घंटे तक रुकने के लिए आरक्षित कमरों में सुरक्षित दूरी का पालन नहीं हो सका।
विज्ञापन

इस दौरान कई लोगों को बैठने तक की सुविधा नहीं मिल पाई। हालांकि प्रशासन की ओर से इंतजाम दुरुस्त करने की बात कही गई, लेकिन टीकाकरण कराने वालों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना को हराने के लिए टीकाकरण जरूरी है। मैं सुबह नौ बजे से ही केंद्र में पहुंच गई थी। पहला दिन था, तो कई कमियां और अफरातफरी भी देखने को मिली। हालांकि इंतजाम बेहतर हो सकते हैं। प्रशासन को अधिक मुस्तैदी दिखानी होगी।
- शिवानी वर्मा, दुग बाजार।
टीकाकरण से ही कोरोना हारेगा। सबको टीकाकरण कराना चाहिए। पहले दिन टीका लगाने के बाद लोगों के बैठने की जगह कम थी। आने वाले दिनों में भीड़ बढ़ेगी, इसलिए प्रशासन को टीकाकरण केंद्रों पर अधिक बेहतर इंतजाम करने चाहिए।
रेनू बिष्ट, मंडलसेरा।
टीकाकरण का अनुभव बढ़िया रहा। कोरोना को हराने के लिए सभी को टीका लगाना चाहिए। कुछ लोग टीका लगाने में डर रहे हैं जबकि इसका कोई वाजिब कारण नहीं है। टीकाकरण संबंधी गाइडलाइन का पालन करके ही कोरोना से मुक्ति मिलेगी।
- उमा उपाध्याय, नदीगांव।
कोरोना जिस तेजी से फैल रहा है, उसका खात्मा करना जरूरी है। महामारी से निजात पाने के लिए सभी लोगों को जल्द टीका लगाना होगा। सरकार की गाइडलाइन का पालन और टीकाकरण कराकर ही इस महामारी पर विजय मिलेगी।
- अभिषेक तिवारी, तहसील रोड।
युवाओं का टीकाकरण होना सराहनीय है। टीकाकरण कराकर ही हम अपनी और कोरोना से जंग लड़ रहे शासन और प्रशासन की मदद कर सकते हैं। टीकाकरण केंद्रों में व्यवस्था भी सुधारी जानी चाहिए। लोगों को जागरूक करना भी बेहद जरूरी है।

- पंकज पांडेय, बिलौना।
टीका लगाने के बाद हल्का बुखार आ सकता है। अगर बुखार है तो पैरासिटामॉल की गोली ले सकते हैं। अन्य कोई परेशानी होती है तो डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। खाने-पीने का कोई परहेज नहीं है।
- डॉ. बीडी जोशी, सीएमओ, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed