{"_id":"5ef795468ebc3e433d599483","slug":"corona-test-in-bageshwar-bageshwar-news-hld387708843","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जुलाई से बागेश्वर में ही होगी कोरोना सैंपलों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जुलाई से बागेश्वर में ही होगी कोरोना सैंपलों की जांच
विज्ञापन
बागेश्वर। कोरोना सैंपलों की जांच रिपोर्ट के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कोरोना संक्रमण की जांच अब बागेश्वर में ही हो जाएगी। इसके लिए बागेश्वर में ट्रुनेट मशीन पहुंच चुकी है। इस मशीन से जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल में कोरोना संदिग्धों के सैंपलों की जांच की जाएगी।
सीएमओ डॉ. भगत सिंह रावत ने बताया कि जिले को कोरोना संक्रमण की जांच के डीजी कार्यालय से ट्रूनेट मशीन मिल गई है। कोरोना सैंपलों की जांच के लिए कोविड-19 अस्पताल में यह मशीन लगाई जा रही है। मशीन से कोरोना सैंपलों की जांच के लिए लैब टैक्निशियनों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मशीन से एक दिन 50 से 60 कोरोना सैंपलों की जांच की सकती है। बताया कि ट्रूनेट मशीन एक जुलाई से काम करने लगेगी। अभी जिले से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में कोरोना संदिग्धों के सैंपल भेजे जा रहे हैं। पिछले दिनों हल्द्वानी लैब में आई दिक्कत के दौरान जिले से सैंपल दिल्ली भी भेजने पड़े थे।
रैपिड टेस्ट किट से भी हो रही संदिग्धों की जांच
बागेश्वर। जिले में रैपिड टेस्ट किट (आरटीके) से संदिग्धों की जांच की जा रही है। इस किट से 178 लोगों की जांच की जा चुकी है। इस किट की जांच में संदिग्ध पाए गए लोगों में से पांच लोगों में संक्रमण की पुष्टि भी हो चुकी है। यानि यह किट भी कारगर साबित हो रही है। जिले से 1310 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1092 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, 114 की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं कोरोना पॉजिटिव के 76 मामलों में से 56 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि एक की मृत्यु हुई है। शेष 19 लोगों का उपचार यहीं चल रहा है।