फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Corona in Bageshwar

आरटी-पीसीआर जांच के लिए 36 लोगों के स्वैब लिए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Corona in Bageshwar
बागेश्वर (कांडा)। कोरोना की आरटी-पीसीआर जांच के लिए ग्रामसभा सिमकुना में कई लोगों के स्वैब लिए गए। इन नमूनों को काविड-19 जांच के लिए भेजा गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश पोखरिया ने बताया कि रविवार को उनकी टीम ने सिमकुना गांव जाकर आरटी-पीसीआर जांच के लिए 36 लोगों के नाक और मुंह के स्वैब लिए। इन नमूनों को सीएमओ कार्यालय बागेश्वर भेजा जाएगा। डॉ. पोखरिया ने बताया कि कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते प्रवासियों के साथ ही गांव में रहने वाले आम लोगों के भी स्वैब लिए जा रहे हैं। लोगों को कोरोना से बचने के उपाय भी बताए जा रहे हैं। उन्हें मास्क, सुरक्षित दूरी, कई बार हाथ धोने, सफाई रखने आदि के बारे में जागरूक किया जा रहा है। हर रविवार गांव, गांव जाकर वह कोरोना परीक्षण के लिए लोगों के स्वैब ले रहे हैं। इस दौरान लैब टेक्नीशियन आशुतोष धपोला, फार्मेसिस्ट रमेश चंद्र पांडे, आशा कार्यकर्ता बसंती देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed