फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Corona in bageshwar

गरुड़ के 31 श्रमिक कोरोना संक्रमित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Corona in bageshwar
बागेश्वर। जिले में तेजी से कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में गरुड़ क्षेत्र में एक साथ 31 को संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग सभी संक्रमितों को कोविड 19 के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में 31 को रोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या अब जिले में बढ़कर 146 हो गई है। दो दिन पहले कौसानी के सिगनल रेजीमेंट में 14 सेना के जवान कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके बाद से यह दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। शनिवार को मिले 30 संक्रमितों का यात्रा इतिहास बरेली तक का बताया जा रहा है। एक संक्रमित स्टाफ नर्स है। बड़ी संख्या में संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम मौके पर गई और सभी संक्रमित मरीजों को बागेश्वर के कोविड 19 अस्पताल में लाने की तैयारी की जा रही है। सवाल यह है कि कोविड-19 अस्पताल में 20 मरीजों के आइसोलेशन की व्यवस्था है? इतनी बड़ी संख्या में संक्रमितों को कहां रखा जाएगा। यह भी अपने में सवाल है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुटा है। सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि अब जिले में 46 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed