फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Contractor Protested

ठेकेदारों ने की लोनिवि दफ्तर में तालाबंदी, किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Contractor Protested
बागेश्वर लोनिवि कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते ठेकेदार। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। ठेकेदारों ने रॉयल्टी में पांच गुना वृद्धि के विरोध में बुधवार को भी लोनिवि के प्रांतीय खंड कार्यालय में तालाबंदी करने के साथ ही प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ठेकेदारों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि सरकार ने देयकों में रॉयल्टी कटौती को पांच गुना कर दिया है। जिसके कारण ठेकेदारों को भारी नुकसान हो रहा है। जिले में खनिज फाउंडेशन न्यास की ओर से भी 25 फीसदी रॉयल्टी काटी जा रही है। ठेकेदारों ने रॉयल्टी कटौती के दोनों आदेशों को निरस्त करने की मांग करते हुए कहा कि बागेश्वर में अधीक्षण अभियंता का कार्यालय फिर से खोलना चाहिए।
विज्ञापन

पर्वतीय कांट्रेक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हीरा बल्लभ भट्ट, जिला महामंत्री संजय सिंह नेगी ने कहा कि जब तक ठेकेदारों की मांग पूरी नहीं की जाएगी, आंदोलन जारी रहेगा। तालाबंदी के दौरान नवीन परिहार, अनिल टंगड़िया, दिनेश मेहता, किशन सिंह नगरकोटी समेत कई ठेकेदार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदारों ने ऑनलाइन निविदाओं का किया बहिष्कार
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रायल्टी बढ़ोतरी को लेकर ठेकेदारों का आक्रोश तेज होने लगा है। रानीखेत निर्माणाचार्य संघ से जुड़े ठेकेदारों ने निर्माण निगम में ऑनलाइन निविदाओं का बहिष्कार किया है।

पांच गुना रायल्टी बढ़ोतरी के विरोध में ठेकेदारों ने नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। ठेकेदारों ने मांग उठाई कि जब तक शासनादेश वापस नहीं होता तब तक ठेकेदार संघ मांगों को लेकर विरोध करते रहेंगे। वहां पर सीएस पांडे, मनोज भगत, महेंद्र रावत, धर्मेंद्र अधिकारी, हुकम सिंह, संजय बिष्ट, संजय बोरा, प्रकाश नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed