{"_id":"5d5996658ebc3e89a66e9aa3","slug":"continuous-rain-affects-the-life-of-people-bageshwar-news-hld3533179155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश अनवरत जारी, पड़ रही सब पर भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश अनवरत जारी, पड़ रही सब पर भारी
विज्ञापन
बागेश्वर में सरयू नदी का जल स्तर बढ़ने से बिलौना समण मंदिर के पास होता भू कटाव।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। रविवार सुबह से हो रही तेज बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश से जिले की 11 सड़कें बंद हो गई हैं। बारिश से जगह-जगह भूस्खलन और भूकटाव हो रहा है। कई घरों को नुकसान पहुंचा है। बारिश के कारण नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है।
इधर डीएम रंजना राजगुरु ने तहसीलों में स्थापित आपदा कंट्रोल रूम और सभी थानों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को अपने-अपने तैनाती स्थल में रहने, किसी घटना के घटित होने की स्थिति में त्वरित गति से सूचना का आदान प्रदान करते हुए राहत बचाव कार्य में सहायता प्रदान करने को कहा है।
11 सड़कें बंद
बागेश्वर। बागेश्वर में तेज बारिश से बालीघाट-घरमघर, गरुड़-चौखुटिया, कांडा-रिखाड़ी, भानी-हरसिला बगड़, कपकोट- पोलिंग, कंधार-रौल्याणा-मजकोट, कपकोट-कर्मी, धरमघर-माजखेत, कपकोट-तोली, कपकोट-बघर और शामा-नाकुड़ी मोटर मार्ग बंद है। कई सड़कों के बंद होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग में रूनीखेत के पास सड़क में भारी मलबा आ गया है, जिसे जेसीबी से हटाया गया। इधर गरुड़ में बारिश से गागरीगोल-चनोली, गरुड-फल्याटी, गरुड़-देवनाई, आगर -मटे, कंधार-रौल्याना, डंगोली-सैलानी मोटर मार्ग पर जगह- जगह पर मलबा आ गया है। चनोली मोटर मार्ग में यातायात के लिए बंद है।
विज्ञापन
सरयू कर रही भूकटाव
बागेश्वर। बागेश्वर में सरयू नदी का जल स्तर बढ़ने से बिलौना समण मंदिर के पास भू कटाव हो रहा है। इससे खतरा बना हुआ है। कठातबाडा पंप के पास सरयू नदी के तेज वेग से सड़क किनारे की दीवार का एक हिस्सा कट गया है। इससे खतरा बना हुआ है।
कई घर क्षतिग्रस्त, कई खतरे की जद में
बागेश्वर। लगातार हो रही बारिश से भवनों को भी नुकसान पहुंचा है। रविवार सुबह दस बजे ओखलधार में विशन राम पुत्र चंद राम का आवासीय मकान की दो तरफ की दीवार और आधी छत टूट कर क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बागेश्वर के ठाकुरद्वारा राम मंदिर परिसर में राम प्रसाद के नवनिर्मित मकान के पीछे की दीवार ध्वस्त हो गई। इससे मकान खतरे की जद में आ गया है। वहीं बजीना कांडा के ग्राम हथरसीया में चंचल राम पुत्र शोभन राम और बिलौरी के ग्राम पासदेव में सरुली देवी पत्नी प्रताप राम का आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हुआ है।
नदियों का जलस्तर बढ़ा
बागेश्वर। सरयू का जल स्तर 866.2 मीटर और गोमती का जल स्तर 863.8 मीटर तक पहुंच गया है। सरयू, गोमती नदियों का जल स्तर बढ़ने पर सरयू घाट में तैनात जल पुलिस और आपदा विभाग की टीम तैनात कर दी गई है। उधर लगातार बारिश से गरुड़ गंगा का जलस्तर भी बढ़ गया है।
कौसानी और गरुड़ में बारह घंटे से अनवरत बारिश
गरुड़(बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के कौसानी और गरुड़ में बारह घंटे से अनवरत बारिश है। बारिश से गरुड़ गंगा और गोमती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। सिंचाई विभाग के एई एससी सती ने बताया कि विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से बैजनाथ बैराज के सभी गेट खोल दिए है। एसडीएम जयवर्धन शर्मा ने ग्रामीणों से क्षति की सूचना आपदा कंट्रोल रूम में तत्काल देने को कहा है।