फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Consumers wandering for gas book during Corona era

कोरोना काल में गैस बुक के लिए भटक रहे उपभोक्ता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Consumers wandering for gas book during Corona era
बागेश्वर का गैस कार्यलय। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कोरोना काल में गैस बुक उपलब्ध न होने से उपभोक्ताओं की परेशानी हो रही है। दूरदराज से उपभोक्ता गैस बुक के लिए गैस कार्यालय पहुंच रहे हैं, उन्हें खाली हाथ घरों को लौटना पड़ रहा है। शुक्रवार को संवाद न्यूज एजेंसी ने बागेश्वर के इंडेन गैस सर्विस कार्यालय जाकर देखा, तो वहां कई उपभोक्ताओं को गैस बुक नहीं मिल सकी थी। कर्मचारी जल्द गैस बुक आने का आश्वासन लोगों को दे रहे थे।
विज्ञापन

सुबह 10:20 बजे
पत्रकारों की टीम इंडेन गैस सर्विस कार्यालय पहुंची तो सभी कर्मचारी आ चुके थे। वह अपने काम में लगे थे। कोरोना के मामले बढ़ने से कार्यालय में सुरक्षित दूरी और सैनिटाइजर का भी प्रयोग किया जा रहा था।
विज्ञापन

समय 10:34 बजे
कपकोट निवासी बालम सिंह ने बताया कि उन्होंने दो माह पूर्व नया गैस कनेक्शन लिया था। शुक्रवार को गैस बुक लेने के लिए बागेश्वर गैस ऑफिस आए तो पता चला कि गैस बुक अभी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने बताया कि वह तीन बार कार्यालय आ चुके हैं, लेकिन उन्हें गैस बुक नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय 11:02 बजे
रीमा से बागेश्वर गैस कार्यालय पहुंचे हरीश सिंह ने बताया कि वह दो सौ रुपये किराया देकर गैस बुक लेने आए थे। बताया कि करीब एक माह पहले उन्होंने गैस कनेक्शन लिया था। गांव के किसी व्यक्ति ने बताया कि गैस बुक होना अनिवार्य है। इसके बाद वह दौड़े-दौड़े गैस कार्यालय चले आए। यहां आकर पता चला कि गैस बुक अभी नहीं है।
समय 11:02 बजे
गैस कार्यालय गैस बुक के लिए तीसरी बार पहुंचे अमतौड़ा निवासी संजय सिंह तीसरी बार खाली हाथ लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि करीब तीन माह पहले उन्होंने नया गैस कनेक्शन लिया था। उन्हें गैस बुक नहीं मिल पाई है। गैस कार्यालय आने पर हर बार उन्हें कुछ दिन बाद आने को कहा जाता है।

करीब आठ महीने से कार्यालय को नई गैस बुक उपलब्ध नहीं हो पाई है। गैस बुक मंगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उपभोक्ता नंबर से लोगों को गैस उपलब्ध कराई जा रही है। - तारा दत्त पांडे, गैस प्रबंधक बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed