फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Consumers angry over high cooking gas price

रसोई गैस की अधिक कीमत वसूलने से उपभोक्ता नाराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Consumers angry over high cooking gas price
बागेश्वर। मंडलसेरा उत्तरी वार्ड में रसोई गैस सिलिंडर की अधिक कीमत वसूलने पर उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताई है। वार्ड के लोगों ने इंडेन गैस के प्रबंधक को परेशानी बताई। इन दिनों चल रही रेग्यूलेटर जांच में भी गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। उपभोक्ताओं ने समस्याओं का निदान करने की मांग की।
विज्ञापन

सभासद कैलाश आर्या के नेतृत्व में रसोई गैस उपभोक्ताओं ने गैस प्रबंधक प्रकाश पंत को दिए ज्ञापन में कहा है कि वार्ड में गैस सिलिंडर की कीमत मुख्य बाजार से अधिक वसूली जा रही है। कहा कि एक ही सिलिंडर के दाम कुछ कदम की दूरी पर अधिक होने के कारण उपभोक्ताओं में रोष बढ़ रहा है। इन लोगों ने कहा कि इन दिनों रेग्यूलेटर की जांच और सत्यापन के लिए घर-घर भेजे जा रहे कर्मचारियों पर भी मनमानी करने का आरोप लगाया। कहा कि कर्मचारी रेग्यूलेटर, सिलिंडर की जांच किए बिना ही सत्यापन कर रहे हैं। उपभोक्ताओं को पर्ची देकर धन वसूलने का काम चल रहा है। उन्होंने तत्काल इन समस्याओं का निदान करने की मांग की। इस मौके पर केवलानंद चौबे, विनोद कुमार, अजय थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राशनकार्ड में गड़बड़ी दूर करने की मांग
बागेश्वर। मंडलसेरा उत्तरी वार्ड के लोगों ने राशन कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा को दिए ज्ञापन में कहा है कि नए राशनकार्डों में कई खामियां आ रही हैं। किसी कार्ड में उपभोक्ता का नाम गलत है तो किसी में जन्मतिथि सही नहीं है। नगरपालिका में शामिल होने के बाद कार्ड में वार्ड का नाम नहीं है। कई गरीब परिवारों को एपीएल कार्ड जारी कर दिए गए हैं। लोगों ने राशनकार्ड की त्रुटियों को दूर करने की मांग की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed