{"_id":"022628bdaf25c29069dead16311ddeb8","slug":"construction-advisory-committee-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण सलाहकार समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण सलाहकार समिति की बैठक
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर
Updated Tue, 08 Sep 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्तरीय निर्माण सलाहकार समिति की बैठक में निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर चर्चा हुई। समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र टंगड़िया ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता पर जोर दिया।
विज्ञापन
कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से घोषित कई योजनाओं पर काम शुरू नहीं हो सका है, लोग इस लाभ से वंचित हैं। उन्होंने इस दिशा में आ रही बाधाओं को शीघ्र दूर करने के निर्देेश दिए।
विज्ञापन
मंगलवार को हुई बैठक में उपाध्यक्ष टंगड़िया ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर हैं, इसलिए कार्यों का नियमित सुपरविजन जरूरी है।
विज्ञापन
इसलिए सभी निर्माण कार्यों की सूूूची सलाहकार समिति को भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने बैठकों में उठने वाली समस्यओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बताया कि मुख्यमंत्री ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है। लोगों को इसका बेसब्री के साथ इंतजार है। कई घोषणाओं पर काम शुरू नहीं हो सका है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि अधिकारियों को इनके क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को शीघ्र दूर करना चाहिए।
उन्होंने जिले में बंद पशु सेवा केंद्रों का चालू कराने, बिजली की पुरानी लाइनों को ठीक करने आदि समस्याओं का समाधान करने के निर्देेश दिए।
वहां सीडीओ हिमांशु जोशी, डीडीओ डॉ. महेश कुमार, सीएमओ डॉ. जेसी मंडल, निर्माण सलाहकार समिति के सदस्य हरीश जोशी, राजेंद्र परिहार आदि ने भाग लिया।