{"_id":"90f00abe2b9be54f11b30870b1da8b68","slug":"construct-road-bahuli-to-dungargaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुली-डुंगरगांव सड़क का निर्माण तड़ीगांव से करो साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुली-डुंगरगांव सड़क का निर्माण तड़ीगांव से करो साहब
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 28 Feb 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने शहीद रमेश सिंह परिहार बहुली-अमतौड़ा डुंगरगांव मोटर मार्ग का निर्माण तड़ीगांव से मिलान करते हुए करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा इस सड़क के गांव तक बनने से सैकड़ों ग्रामीणों को यातायात सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
इस संबंध में लोनिवि के ईई को सौंपे ज्ञापन में तड़ीगांव वासियों ने कहा है इस समय बहुली से अमतौड़ा होते हुए डुंगरगांव तक मोटर मार्ग निर्माण का कार्य चल रहा है। इस सड़क में वजीगांव तक कटिंग हो चुकी है। ग्रामीणों ने इस सड़क का मिलान तड़ीगांव होते हुए करने की मांग की है। बताया कि तड़ीगांव से बागेश्वर-सोमेश्वर गिरनेछीना सड़क की दूरी लगभग दो किमी है। इस सड़क निर्माण के दौरान उनकी भूमि भी कट गई थी। परंतु यातायात सुविधा का कोई लाभ नहीं मिला। यदि नव निर्मित सड़क का निर्माण गांव से किया जाय तो उन्हें सड़क तक पहुंचने के लिए डेढ़ किमी की चढ़ाई चढ़ने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में देवकी जोशी, केसी जोशी, प्रदीप कुमार जोशी, राकेश जोशी, विशंभर दत्त जोशी आदि थे।
विज्ञापन