फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Constable Bharti in Almora and Bageshwar

पुलिस कांस्टेबल भर्ती: दूसरे दिन 256 अभ्यर्थियों ने पास की शारीरिक परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Constable Bharti in Almora and Bageshwar
बागेश्वर पुलिस लाइन में शारीरिक परीक्षा के दौरान दौड़ लगाने को तैयार युवतियां। संवाद न्यूज एजें - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए दूसरे दिन शारीरिक दक्षता परीक्षा में 400 में से 283 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। शारीरिक दक्षता परीक्षा में 256 अभ्यर्थी पास हुए। शारीरिक दक्षता परीक्षा आगामी तीन जून तक होगी। परीक्षा संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित भर्ती स्थल पर सुबह पांच बजे से ही अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया था। सुबह छह बजे से भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र और शैक्षिक प्रमाणपत्र जांचे गए। शारीरिक परीक्षा के तहत अभ्यर्थियों की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, बॉल थ्रो आदि कराए गए। शारीरिक परीक्षा में अभ्यर्थियों ने खूब दमखम दिखाया। भर्ती प्रक्रिया के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम डाक्टरों के साथ मौके पर मौजूद थी।
विज्ञापन

एसपी अमित श्रीवास्तव समेत तमाम अधिकारी भर्ती प्रक्रिया के दौरान वहां पर मौजूद थे। एसपी ने बताया कि शारीरिक भर्ती परीक्षा में छूटे अभ्यर्थियों को भी आने वाले दिनों में भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया नियमानुसार चल रही है। वे भर्ती प्रक्रिया पर लगातार नजर रख रहे हैं। वहां पर सीओ बागेश्वर शिवराज सिंह राणा, सीओ ऑपरेशन अंकित कंडारी, भर्ती प्रभारी सोहेल अनवर शम्शी, प्रतिसार निरीक्षक शिवराज सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्मोड़ा में 213 ने पास की परीक्षा
अल्मोड़ा। पुलिस लाइन में चल रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती में सोमवार को दूसरे दिन महिला और पुरुष वर्ग के कुल 267 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। भर्ती की शारीरिक परीक्षा को निष्पक्ष कराने के लिए सभी स्पर्धाओं की वीडियोग्राफी कराई गई।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती में दूसरे दिन भी 400 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होनी थी। पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या 257 और महिला अभ्यर्थियों की संख्या 143 थी। 38 महिला और 95 पुरुष अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शारीरिक मानक दक्षता परीक्षा में 31 पुुरुष और 23 महिला कुल 54 अनुतीर्ण रहे जबकि 131 पुरुष और 82 महिला कुल 213 सफल रहे। नापजोख में सात, बाल थ्रो में 11, लंबी कूद में सात, चिन अप में दो, दौड़ में चार कुल 31 पुरुष असफल रहे। इसके अलावा नापजोख में 16, बाल थ्रो में एक, लंबी कूद में तीन, स्किपिंग में तीन कुल 23 महिलाएं असफल रही। एसएपी प्रदीप कुमार राय के निर्देशन में सीओ तपेश चंद्र, ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण में भर्ती परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed