फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Congressmen staged a sit-in to demand expediting vaccination

टीकाकरण में तेजी लाने की मांग को कांग्रेसियों ने दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
Congressmen staged a sit-in to demand expediting vaccination
बागेश्वर। वयस्कों के टीकाकरण की सुस्त रफ्तार पर कांग्रेसियों ने नाराजगी जताते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने सीएमओ के माध्यम से सीएम केा ज्ञापन भेजकर 18 से 44 उम्र के लोगों का टीकाकरण तेजी से करवाने और 18 से कम उम्र वालों का टीकाकरण शुरू करवाने की मांग की।
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बालकृष्ण ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हो गई हैं। टीकाकरण का काम संतोषजनक नहीं हो रहा है। वयस्कों के टीकाकरण की शुरूआत होने के कुछ दिनों बाद ही टीके लगना बंद हो गए। बुजुर्गों का भी शत प्रतिशत टीकाकरण नहीं हो पाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोगों को अब भी टीकाकरण का इंतजार है। कोरोना संक्रमण जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक फैला है, लेकिन वहां टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच को लेकर गंभीर प्रयास नहीं किए जा रहे। उन्होंने कहा कि अगर जल्द 18 से अधिक उम्र वालों के टीकाकरण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो कांग्रेस आंदोलन करने को बाध्य होगी। वहां बहादुर बिष्ट, महेश पंत, गोविंद राम, अर्जुन देव, नीरज कांडपाल, गौरव पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed