फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Congressmen's fast ends after assurance

आश्वासन के बाद कांग्रेसियों का उपवास खत्म

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Congressmen's fast ends after assurance
बागेश्वर में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी को जूस पिलाकर उपवास तुड़वाते पाविका के ईओ। संवाद ? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगरपालिका की ओर से व्यापारियों पर लगाए गए यूजर चार्ज के विरोध में चल रहा युवा कांग्रेसियों का उपवास समाप्त हो गया है। तहसीलदार दीपिका आर्या की मौजूदगी में ईओ राजदेव जायसी ने उपवास पर बैठे युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी को जूस पिलाया। ईओ ने यूजर चार्ज मामले को बोर्ड बैठक में उठाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

व्यापारी और कांग्रेसी चौक बाजार में उपवास पर बैठे थे। बृहस्पतिवार को धरनास्थल पर पहुंचे ईओ राजदेव जायसी ने कहा कि यूजर चार्ज लगाने का निर्णय पालिका बोर्ड का है। वे इस मुद्दे को आगामी बोर्ड बैठक में उठाएंगे। आश्वासन के बाद युवा कांग्रेसी और व्यापारियों ने उपवास समाप्त करने का निर्णय लिया। वहां पर पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, प्रदेश प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय, सज्जन लाल टम्टा, लक्ष्मी धर्मशक्तू आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed