{"_id":"5f030ec28ebc3e42ee105288","slug":"congressmen-protest-against-price-rise-in-petroleum-products-bageshwar-news-hld388697852","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बागेश्वर। पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर को लेकर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार को जनता से किए वायदे की दिलाई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में नगर के एक पेट्रोल पंप पर एकत्र कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पाठक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र टंगड़िया, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण ने कहा कि महंगाई कम करने का वायदा कर भाजपा दूसरी बार केंद्र में सरकार बना चुकी है, लेकिन महंगाई कम करने की ओर कोई भी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव इंदिरा जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में लगातार कमी का लाभ देश की जनता को नहीं दिया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी कमी के बाद भी देश की जनता को महंगा पेट्रोल और डीजल खरीदना पड़ रहा है। राज्य सरकार ने रोडवेज की बसों का किराया दोगुना कर जनता की कमर तोड़ने का काम किया है। प्रदर्शन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भूपेश खेतवाल, बहादुर सिंह, सांसद प्रतिनिधि महेश पंत, किशन कठायत, राजू पांडेय, जगदीश पांडे, गीतांजलि आदि शामिल थे।