फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Congressmen burnt the effigy of the state government in bageshwar

Bageshwar: कांग्रेसियों ने जलाया प्रदेश सरकार का पुतला, महिला सुरक्षा के मामले में असफल साबित होने का आरोप

Sat, 31 Aug 2024 06:17 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 31 Aug 2024 06:17 PM IST
सार

अल्मोड़ा के सल्ट में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में गुस्सा बढ़ रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी ने घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए भाजपा और प्रदेश सरकार का पुतला जलाया।

विज्ञापन
Congressmen burnt the effigy of the state government in bageshwar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सल्ट में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में गुस्सा बढ़ रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी ने घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए भाजपा और प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल तिराहे पर पुतला दहन किया।

विज्ञापन

कांग्रेसियों का कहना है कि प्रदेश में महिलाओं पर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। सल्ट की घटना में सत्तारूढ़ दल भाजपा के पदाधिकारी का लिप्त होना निंदनीय है। वहां पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, महिला जिलाध्यक्ष गोपा धपोला, राजेंद्र परिहार, बबलू नेगी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

एनएसयूआई ने परिसर गेट पर जलाया पुतला
एनएसयूआई ने पंडित बीडी पांडेय परिसर के गेट पर प्रदेश सरकार और भाजपा का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाने की मांग की। इस मौके पर गणेश कुमार, प्रेम दानू, राहुल बाराकोटी, राहुल कुमार, पंकज कुमार, हरीश नेगी, योगिता खेतवाल, पूजा खेतवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed