{"_id":"8519d493e213f9f40e13b3948bb99d1e","slug":"congress-workers-protest-against-the-center-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं का केंद्र के खिलाफ धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का केंद्र के खिलाफ धरना
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Wed, 13 Jan 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के विकास के बजट में केंद्र सरकार द्वारा की जा रही कटौती के विरोध में कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ने यहां तहसील मुख्यालय पर धरना दिया और राष्ट्रपति को इस संबंध में ज्ञापन भी भेजा।
यहां तहसील परिसर में धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष बालकृष्ण के नेतृत्व में सभा भी की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बजट में कटौती के कारण राज्य में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
अनुसूचित जाति के बच्चों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है। पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी से लोग परेशान हैं। उत्तराखंड में रोजगार के नए अवसरों से बेरोजगारी कम करने और पलायन रोकने की संभावनाएं हैं, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार राज्य के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
विज्ञापन
जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस संबंध में प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने की। इस मौके पर प्रदेश संयोजक सुनीता टम्टा, जिलाध्यक्ष अनीता टम्टा, दिनेश कुमार, गीता रावलत, ईश्वर पांडे, पनीराम कोहली, अंकुर उपाध्याय, मोहन लाल, जगदीश आर्य, कुलदीप मेहता, ओम प्रकाश, संतोष टम्टा, नवीन कुमार, नीरज कुमार, अंकुर कुमार, चंदन कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।