फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Congress' truth revealed from CAA: Tamta

सीएए से कांग्रेस की सच्चाई उजागर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Congress' truth revealed from CAA: Tamta
बागेश्वर में प्रेसवार्ता करते सांसद अजय टम्टा। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सांसद अजय टम्टा ने रविवार को यहां टीआरसी परिसर में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) से कांग्रेस की सच्चाई उजागर हो गई है। इसीलिए कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन

सांसद अजय ने सीएए को देशहित में बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से धार्मिक आधार पर प्रताड़ना झेलकर आए अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता देना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सीएए के प्रति लोगों में भ्रम फैला रही है, जबकि इस कानून से किसी भी देशवासी की नागरिकता पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।
विज्ञापन

बताया कि आजादी के समय पाकिस्तान में 25 प्रतिशत अल्पसंख्यक आबादी आज केवल 2.3 फीसदी रह गई है, जबकि भारत की तरह वहां भी संख्या बढ़नी चाहिए थी। इसी कारण कानून को दोनों सदनों में बहुमत से पारित किया गया है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कई अन्य सरकारों ने भी शरणार्थियों को नागरिकता दी थी। उन्होंने अन्य कार्यकर्ताओं से भी सीएए के प्रति लोगों में पल रहे भ्रम को दूर करने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि कुंदन परिहार, राजेंद्र परिहार, गोपाल राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएए को लेकर जनता में भ्रम फैला रहा विपक्ष : रेखा
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में हुई सभा में बाल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या ने कांग्रेस और वामपंथी दल पर जनता में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।
मंत्री रेखा आर्या कहा कि कांग्रेस समेत विपक्षी दल सीएए को लेकर जनता में दुष्प्रचार कर रहे हैं। यह अधिनियम किसी भी वर्ग के खिलाफ नहीं है। मुस्लिम समुदाय के लोगों को सीएए से कोई खतरा नहीं है। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कार्यकर्ताओं को सीएए के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहन दोसाद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम आर्य, मंडल अध्यक्ष सोमेश्वर खड़क सिंह, स्याही देवी देवेंद्र नयाल, ताकुला भूपाल रावत, मजखाली दीवान जलाल, ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी आर्य, भुवन जोशी, जिला पंचायत सदस्य गीता जोशी, उमा वर्मा, योगेश बाराकोटी, महेश नयाल आदि ने विचार रखे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रवि रौतेला का सोमेश्वर चौराहे पर स्वागत किया। वहां राजेंद्र कैड़ा, बची राम वैद्य, पुष्कर मेहता, भवन जोशी, कशिन सिंह बोरा, रतन सिंह रावत, सुंदर लाल साह, वीरेंद्र शाही, गोविंद सिंह, जयंत कैड़ा, दीपक आर्या, दलीप रौतेला, कैलाश बोरा आदि मौजूद थे।
-
इन लोगों ने की भाजपा की सदस्यता
बीडीसी सदस्य खीराकोट भरत भाकुनी, डौनी विनोद मेहरा, प्रधान भानाराठ पंकज कुमार, महेंद्र आर्या, भुवन फर्त्याल, बालम सिंह, ललित प्रसाद, कृष्ण कुमार, राजेंद्र प्रसाद, बलवीर सिंह, दीपा देवी आदि।

भाजपाइयों ने रानीखेत में लोगों को किया सीएए के बारे में जागरूक
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सिटीजन अमेंडमेंट एक्ट (सीएए) के बारे में रानीखेत के भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को जागरूक किया और इस अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी, कहा कि विपक्ष कानून के बारे में लोगों में भ्रम फैला रहा है। जबकि इस कानून के तहत किसी की भी नागरिकता नहीं जाएगी। इस दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के बीच जाकर पत्रक बांटे गए। वहां जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद भार्गव, चंदन भगत, हंसा दत्त बावड़ी, भुवन जोशी सुल्तान खान, ललित मेहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed