फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Congress Stage a Protest Against State Govt

कांग्रेसियों ने जलाया प्रदेश सरकार का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Congress Stage a Protest Against State Govt
बागेश्वर के एसबीआई तिराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला जलाते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा नेत्रियों की चुप्पी और भाजपा नेता बंशीधर भगत की विवादित टिप्पणी से कांग्रेसियों में रोष है। कांग्रेसियों ने सत्ता के बल पर कांग्रेस नेत्री गरिमा दसौनी की आवाज को दबाने का भी आरोप लगाया। विरोध में बृहस्पतिवार को एसबीआई तिराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला जलाया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने कहा कि प्रदेश में अराजकता और महिला अपराध बढ़ रहे हैं। अंकिता भंडारी हत्याकांड ने पूरे प्रदेश में महिला सुरक्षा की पोल खोलकर रख दी लेकिन भाजपा की महिला नेताओं ने इस पर एक बयान तक नहीं दिया। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता विवादित टिप्पणियां कर रहे हैं। वहां पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष कवि जोशी, राजेंद्र टंगड़िया, भगत डसीला, कुंदन गिरी, विनोद पाठक, जयदीप कुमार, किशन गिरि गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन

अंकिता, जगदीश हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो
अल्मोड़ा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि भिकियासैंण में हुए जगदीश हत्याकांड में भाजपा नेताओं की चुप्पी से स्पष्ट होता है कि भाजपा नेता जनता के प्रति कितने संवेदनशील हैं। उन्होंने जगदीश और अंकिता हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करवाने की मांग की। कहा कि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता की ओर से अशोभनीय शब्दों का प्रयोग भाजपा नेताओं की मनोदशा को साफ प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed