फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Congress Seva Dal workers flagged off

कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने किया ध्वज वंदन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
Congress Seva Dal workers flagged off
बागेश्वर। कांग्रेस सेवा दल कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय और कांडा में ध्वज वंदन कार्यक्रम किया। कार्यकर्ताओं को सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ एकजुटता के लड़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन

रविवार को जिला मुख्यालय के गांधी चबूतरे के पास कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने ध्वज वंदन कार्यक्रम में तिरंगे को सलामी दी। मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव इंदिरा जोशी ने कोरोना महामारी से बचने के उपाय बताए। कार्यकर्ताओं ने चीन के साथ हिंसक झड़प में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में महिला मुख्य संगठक सुनीता टम्टा, पार्वती टंगड़िया, भीम कुमार, गोविंद कठायत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, कांडा के रामलीला मैदान में कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र नगरकोटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ध्वज वंदन किया। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख जिला पंचायत सदस्य गोपा धपोला ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता की अपील की। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य पूजा आर्या, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक कांडपाल, गंगा लाल वर्मा, एडवोकेट महिप कुमार, अजय शाह, जगदीश प्रसाद, ललित कुमार, पंकज पांडेय, पंकज नगरकोटी, दीपक वर्मा, कमलेश प्रसाद आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed