{"_id":"586fe0884f1c1b0a321589d3","slug":"congress-s-rebellion-in-kapkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट में कांग्रेस की बगावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट में कांग्रेस की बगावत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Fri, 06 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
कपकोट में कांग्रेस की बगावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कांडा सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे उम्मेद सिंह माजिला कपकोट क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। माजिला ने बागेश्वर में पत्रकार वार्ता में अपनी दावेदारी करने का एलान किया। माजिला ने कहा कि वह भ्रष्टाचार रोकने के लिए वे चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों से कपकोट विधान सभा में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है।
विज्ञापन
राजनीति में ईमानदारी नहीं रह गई है। भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार विकास का पर्याय बन गया है। भ्रष्टाचार के कारण विकास कार्य नजर नहीं आ रहे हैं। सड़कों, नहरों, पैदल मार्गों, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल के साथ ही युवकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं में गले-गले तक भ्रष्टाचार है, जबकि चुने हुए जनप्रतिनिधि मौन रहकर भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचारियों को पनाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब वे कांडा से विधायक ने उन्होंने भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से अंकुुश लगाया था। इसी कारण वे कांग्रेस के बड़े नेताओं की आंख की किरकिरी बने रहे। उन्होंने कहा कि कुछ बड़े नेताओं ने कांग्रेस पार्टी में उनके वजूद को कम करने के लिए पूरा प्रयास किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के आग्रह पर वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतर रहे हैं।
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। बागेश्वर सुरक्षित सीट से कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह से चुनाव लड़ने के लिए दस लोगों ने दावेदारी पेश की है। दावेदारों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्यक्ष के नाम 2500 रुपए का बैंक ड्राफ्ट भी संलग्न किया है।
बागेश्वर विधान सभा सुरक्षित सीट से गरुड़ के कनिष्ठ उपप्रमुख प्रकाश कोहली, रामप्रसाद टम्टा, रंजीत दास, सज्जन लाल टम्टा, बालकृष्ण, जेपी टम्टा, पूर्व आईजी रमेश चंद्र आर्या, जगदीश चंद्र आर्या, नरेंद्र कुमार आर्या, कमल टम्टा ने कांग्रेस पार्टी से टिकट मांगा है।
इनमें पांच गरुड़, पांच बागेश्वर ब्लॉक के है। गरुड़ ब्लॉक पांचों दावेदारों का कहना है कि कांग्रेस हाईकमान ने 1970 के दशक में स्याली डंगोली के मोहन सिंह मेहता को पार्टी से टिकट दिया था। तब मेहता भारी मतों से जीते थे। उसके बाद पार्टी ने गरुड़ क्षेत्र के किसी भी कांग्रेसी को पार्टी का प्रत्याशी नहीं बनाया। कनिष्ठ उपप्रमुख कोहली ने इस बार गरुड़ क्षेत्र के संभावित दावेदारों को टिकट देने की मांग की है।