{"_id":"5d1a552c8ebc3e3ce562726e","slug":"congress-ready-for-panchayat-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार: प्रीतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार: प्रीतम
Tue, 02 Jul 2019 12:17 AM IST
दीपक नेगी
बागेश्वर।
बागेश्वर।
Published by: दीपक नेगी
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में मंचासीन नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश, प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस लोकसभा चुनाव में पराजित हुई है लेकिन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का हौसला पस्त नहीं हुआ है। सभी कार्यकर्ता नए सिरे से भाजपा के खिलाफ नई जंग छेड़ने को तैयार है। कांग्रेस त्रिस्तरीय और नगर पंचायत चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। यह बात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कही। वह यहां जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन
सोमवार को सैंज स्थित मंगल पैलेस में कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि 1977 में भी कांग्रेस हारी थी लेकिन इसके बाद सत्ता में फिर वापसी हुई। हार जीत तो लगी रहती है सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर कांग्रेस को मजबूत करने पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन मजबूत कर चुनाव जीते जाएंगे।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अनुशासित संयमित होकर काम करें, कांग्रेस की जन हित नीतियों को जनता तक पहुंचाए और पार्टी को मजबूत करें। विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि 2022 का चुनाव सामने ही हैं सभी कार्यकर्ता कांग्रेस को मजबूत करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता हुकुम सिंह दानू और संचालन राजेंद्र टंगड़िया ने किया।
विज्ञापन
ये थे मौजूद
प्रदेश महासचिव मोहन पाठक, लोकमणि पाठक, जिपं अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह ऐंठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, जिलाध्यक्ष नैनीताल सतीश नैनवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, बालकृष्ण, धीरज कोरंगा, किशन कठायत, भगवत रावल, महेश पंत, अंकुर उपाध्याय, सुंदर मेहरा बहादुर बिष्ट, रमेश भंडारी, गोविंद बिष्ट, ख्यालीदत्त जोशी, मोहन सिंह, भूपेश ऐंठानी आदि मौजूद थे।
जब भड़क गए ललदा
कार्यक्रम स्थल में जैसे ही बैठक शुरू हुई वैसे ही बालकृष्ण के पक्ष में समर्थक नारेबाजी करने लगे। इस पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण भड़क गए। उन्होंने मंच से ही कहा कि यह चुनाव के टिकट को लेकर बैठक नहीं है। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए बैठक है इसलिए इस तरह की नारेबाजी नहीं होनी चाहिए। बाद में उन्होंने पीछे जाकर कार्यकर्ताओं की फटकार भी लगाई।
आंतरिक गुटबाजी नहीं, आंतरिक लोकतंत्र है
बागेश्वर। कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह पार्टी में हो रही आंतरिक गुटबाजी को छिपाने की भरसक कोशिश की। धारचूला विधायक हरीश धामी का लोस चुनाव में राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत के नैनीताल लोस सीट से हारने पर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर हराने के आरोप पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र बेहद मजबूत हैं, इस लोकतंत्र में जब कोई अभिव्यक्ति करता है तो उसे गुट बाजी कहते हैं जबकि ऐसा नहीं है।