फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Congress padyatra reached Bageshwar

बागेश्वर पहुंची कांग्रेस की पदयात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Congress padyatra reached Bageshwar
बागेश्वर जिले में पहुंची कांग्रेस की पदयात्रा में शामिल लोग। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। महात्मा गांधी के 150वें जन्म शताब्दी वर्ष पर कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी पदयात्रा निकाल रहे हैं। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जयंती के शहीद स्थल से यह यात्रा 26 अगस्त को शुरू हुई थी। अल्मोड़ा जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों से होकर यह पदयात्रा रविवार को बागेश्वर जिले में पहुंची।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव कवि जोशी ने बताया कि करीब 700 किमी पैदल यात्रा की जा चुकी है। रविवार को ग्राम सीमी, नरगोल, डोबा, चौना, धारी, फल्यांटी, चामी, क्वैराली होकर यात्रा बागेश्वर पहुंची। इसका समापन दो अक्तूबर को अनासक्ति आश्रम कौसानी में होगा। पदयात्रा में पूर्व मंत्री राजेंद्र टंगड़िया, रंजीत दास, गिरीश टंगड़िया, गीतांजलि, इंदिरा जोशी, सुनीता टम्टा, केवलानंद जोशी, जीत सिंह धानक, नवल रावत, सूरज नगरकोटी, हिमांशु नगरकोटी, राजेंद्र बिष्ट, पंकज सतवाल, धनश्याम पांडेय, चंद्रशेकर पांडेय, नारायण टंगड़िया, ललित टंगड़िया, जगदीश कबडोला, जोगा राम, हरीश राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed