फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Congress meeting in Bageshwar

25 प्रतिशत ईवीएम की जांच होनी चाहिए : उपाध्याय

Tue, 11 Apr 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। 
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।  Updated Tue, 11 Apr 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Congress meeting in Bageshwar
बागेश्वर में कांग्रेस की बैठक - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। कांग्रेेस प्रदेशाध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि चुनाव में हार के लिए हर विधानसभा क्षेत्र की 25 प्रतिशत ईवीएम जिम्मेदार हैं। आरोप लगाया कि चुनाव आयोग में कुछ लोग बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं। इससे चुनाव प्रभावित हो रहा है। प्रचंड बहुमत से सत्ता में होने के बाद भी भाजपा जनहित के मामलों में ठोस निर्णय लेने में फुर्ती नहीं दिखा पा रही है। 

विज्ञापन


मंगल पैलेस में पीसीसी चीफ उपाध्याय ने पत्रकारों से कहा कि वर्ष 2013 में आई आपदा के दौरान हर कोई यही कह रहा था कि उत्तराखंड इस संकट से नहीं उबर पाएगा लेकिन कांग्रेस ने छह महीने में ही पहले से बेहतर व्यवस्था कर दी। जो विकास कांग्रेेस ने किया वह किसी ने भी नहीं किया। चुनाव में हार के लिए न तो वह जिम्मेदार हैं और न ही पूर्व सीएम हरीश रावत।
विज्ञापन


हार के लिए हर विधानसभा क्षेत्र की 25 प्रतिशत ईवीएम जिम्मेदार हैं। उनकी जांच होनी चाहिए। कहा भाजपा कांग्रेस पर शराब, खनन माफिया के दबाव में काम करने का आरोप लगाती थी। सुप्रीम कोर्ट ने हाइवे से शराब की दुुुकानें के निर्देश दिए तो प्रदेश सरकार ने सड़कों के नाम बदलकर जिला सड़क कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे यह प्रतीत होता है कि भाजपा एक दिन गंगा को नाला कहने में भी देर नहीं लगाएगी। इस तरह के काम भाजपा का दोहरा चरित्र ही उजागर करते हैं। भाजपा को चुनाव में प्रचंड बहुमत मिला है। इसलिए उसे अपने मुद्दों पर अडिग रहना चाहिए। पार्टी ने प्रदेश सरकार को काम करने के लिए छह महीने का समय दिया है। इस अवधि में उसने जनता से किए वायदे पूरे नहीं किए तो कांग्रेस जनता के साथ आंदोलन करेगी।

बागेश्वर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं की बैठक में विधानसभा चुुनाव में हुई हार के कारणों पर मंथन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करें। कहा कि चुनाव में हार भाजपा के कुछ नेताओं की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। इसकी व्यापक जांच होनी चाहिए। 

पीसीसी प्रदेश अध्यक्ष उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कुछ समय बाद प्रदेश में नगर निकाय और निगमों के चुनाव होने हैं। वर्ष 2019 में लोकसभा का चुनाव होगा। इन चुनावों में पार्टी को फतह दिलाने के लिए अभी से समर्पण की भावना से काम करने की जरूरत है। बगावत, भितरघात करने वालों के खिलाफ पार्टी की अनुशासन समिति कार्रवाई करेगी।


बैठक में कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, बागेश्वर के प्रत्याशी रहे बालकृष्ण ने भी अपनी बात रखी। कई कार्यकर्ताओं ने हार के लिए जिम्म्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, संचालन विनोद पाठक ने किया। वहां जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल, पूर्व दर्जाधारी राजेंद्र टंगड़िया, गोपाल दत्त भट्ट, संजय साह, सुनीता टम्टा, सुरेश खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, नंदी भंडारी, पुष्पा कोरंगा, पुष्पा टम्टा, जयकिशन टम्टा, दीपक खेतवाल, दर्शन कठायत आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed