फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Congress does not end in defeat: Pritam

कांग्रेस हारी जरूर पर समाप्त नहीं हुई : प्रीतम

Sun, 28 May 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 28 May 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Congress does not end in defeat: Pritam
प्रीतम सिंह पवार - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रविवार को बागेश्वर पहुंचे। यहां पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव जरूर हारी है, लेकिन समाप्त नहीं हुई है। कांग्रेस ने ही देश को आजाद किया था। कांग्रेस को फिर से मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाने होंगे। 

विज्ञापन


स्वराज भवन में हुए स्वागत समारोह में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार का अब तक कार्यकाल निराशाजनक रहा है। भाजपा ने राज्य खाद्य योजना की अनाज दरें बढ़ाकर आम जनता पर आर्थिक बोझ डाला है। चीनी की सब्सिडी समाप्त कर दी है। भाजपा के शासन में शराब और खनन माफिया सक्रिय हो गए हैं। कहा कि भाजपा रोजगार समाप्त कर रही है। उन्होंने केंद्र पर भी हर मोर्चे पर असफल रहने का आरोप लगाया। कहा कि किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। उन्होंने मनरेगा को कांग्रेस की देन बताया।
विज्ञापन


इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, सांसद प्रतिनिधि संजय साह जगाती, राजेंद्र टंगड़िया, गीता रावल, विनोद पाठक, सज्जन लाल, बालकृष्ण, रंजीत दास, चामू देवली आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का कौसानी में भी स्वागत किया। स्वागत करने वालों में लक्ष्मण कुमार, ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, देवेंद्र परिहार, गोपाल दत्त भट्ट, प्रकाश कोहली, भुवन पाठक ,दयाल बिष्ट पुष्पा कोरंगा, नंदी भंडारी, बबलू नेगी आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed