फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Congress can trust only on one face of Bageshwar

बागेश्वर के ही एक चेहरे पर खेल सकती है कांग्रेस दांव

Tue, 12 Mar 2019 11:51 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: दीपक नेगी Updated Tue, 12 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Congress can trust only on one face of Bageshwar
कांग्रेस
अल्मोड़ा लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस ने बागेश्वर से ही एक चेहरे पर दांव खेलने की तैयारी कर ली है। आलाकमान इस सीट से महिला और युवा को भी टिकट देने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन


अल्मोड़ा पिथौरागढ़ सुरक्षित संसदीय सीट पर कांग्रेस में सबसे ज्यादा दावेदार हैं। इस सीट पर नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर से 14 दावेदारों ने ताल ठोंकी है। सीट पर टिकट को लेकर सभी दिग्गजों ने दिल्ली और देहरादून में डेरा डाला था। सूत्रों की माने तो अल्मोड़ा सीट पर बागेश्वर का मूल निवासी उम्मीदवार ही कांग्रेस का चेहरा हो सकता है। 
विज्ञापन


यदि आला कमान युवा को टिकट देने की सोचता है तब भी बागेश्वर का ही दावेदार दौड़ में सबसे आगे हैं हालांकि यदि महिला को टिकट जाता है तो दावेदारी पिथौरागढ़ की झोली में जा सकती है। कांग्रेस यह भी कहती आई है कि राज्य सभा सांसद को चुनाव नहीं लड़वाया जाएगा। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस समय जिताऊ उम्मीदवार की खोज कांग्रेस को अधिक है और इस वजह से इस फार्मूले को भी दरकिनार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षित सीट होने की वजह से कांग्रेस के पास विकल्प सीमित हैं और इस वजह से भी कांग्रेस को ज्यादा पसीना बहाना पड़ रहा है। ऐसे में कांग्रेस स्थानीय रूप से सक्रिय रहने वाले नेता को ही तवज्जो देने की तैयारी में है। यह भी माना जा रहा है कि चुनाव प्रचार के लिए कम समय होना भी अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों को तवज्जो देना कांग्रेस की मजबूरी बनी है।


इन्होंने की है दावेदारी
राज्य सभा  सांसद प्रदीप टम्टा, गीता ठाकुर, आशा टम्टा, सज्जन लाल टम्टा, रंजीत दास, बालकृष्ण, चनर राम, नारायण राम, किशोरी लाल, हरीश चंद्र आर्य, सुरेश आर्य, प्रमोद कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed