फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Comptition in Bageshwar Diet

मैथ्य विजार्ड में चिराग और स्पैल जीनियस में गगन रहे विजेता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Comptition in Bageshwar Diet
बागेश्वर डायट में हुई मैथ्स विजर्ड के विजेता पुरस्कारों के साथ। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डॉयट) में मैथ्स विजर्ड और स्पैल जीनियस की जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 12 प्रतिभागियों ने भागीदारी की। मैथ्स विजर्ड में चिराग जोशी और स्पैल जीनियस में गगन वाछमी ने पहला स्थान हासिल किया। पहला और दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन

मैथ्स विजर्ड में दर्शन कोश्यारी दूसरे औ सुवर्णा जोशी तीसरे स्थान पर रही। स्पैल जीनियस में नीरज कोरंगा को दूसरा, ऋतुराज और उदय भाष्कर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ डायट प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र सिंह धपोला और राइंका मंडलसेरा के प्रधानाचार्य डॉ. केएन कांडपाल ने किया।
विज्ञापन

राआप्रावि बागेश्वर के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना और रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। प्रतियोगिता में तीनों ब्लॉकों के प्रतिभागी शामिल थे। डीएलएड प्रशिक्षुओं के निरीक्षण में प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रेम प्रकाश उपाध्याय और विपिन कर्नाटक ने मूल्यांकन किया। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वहां पर संदीप कुमार जोशी, हेम लोहुमी, ख्याली दत्त शर्मा, हेमंती बिष्ट आदि मौजूद रहे। संचालन जिला समन्वयक किरन जोशी और अरुण थपलियाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed