{"_id":"59f76fea4f1c1bce538ba0b6","slug":"complete-the-goal-of-toilets-by-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण का लक्ष्य 15 तक पूरा करें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण का लक्ष्य 15 तक पूरा करें
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पालिका बागेश्वर एवं नगर पंचायत कपकोट में शौचालय निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए डीएम ने वार्डवार नियुक्त नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन शौचालय निर्माण की निगरानी करने के साथ ही 15 नवंबर तक शत प्रतिशत शौचालय निर्माण कार्य का लक्ष्य पूर्ण करने को कहा।
डीएम रंजना ने अधिकारियों से निर्मित शौचालयों का भौतिक सत्यापन कर फोटोग्राफी सहित नगर पालिका परिषद को रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने शौचालय निर्माण का कार्य शुरू नहीं करने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पालिका के ईओ को डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने एसडीएम एवं ईओ को पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने और अतिक्रमण करने वालों से सख्ती से निपटने के लिए छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए। बागेश्वर के ईओ ने बताया कि वार्डों के लिए कुल 339 शौचालय निर्माण का लक्ष्य निर्धारित है। इसमें से 213 शौचालयों का निर्माण हो चुका है। 126 शौचालय निर्माणाधीन हैं, जिनका निर्माण शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। बताया कि नगर क्षेत्र में छह सार्वजनिक शौचालयों में से पांच शौचालय चालू हालत में है। इसके अलावा एक सुलभ शौचालय भी चालू हालत में हैं। डीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम बागेश्वर श्याम सिंह राणा, एसडीएम कपकोट रवींद्र सिंह बिष्ट, ईओ राजदेव जायसी सहित सभी नोडल अधिकारी मौजूद थे।