{"_id":"685ee479ad3457e3cd0f5799","slug":"complete-information-about-the-hospital-will-be-available-by-calling-the-helpline-number-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-116710-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: हेल्पलाइन नंबर पर फोन से मिलेगी अस्पताल की पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: हेल्पलाइन नंबर पर फोन से मिलेगी अस्पताल की पूरी जानकारी
Sat, 28 Jun 2025 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। अब जिला अस्पताल आने से पहले चिकित्सकों की उपलब्धता और अन्य जानकारी एक फोन पर लोगों को मिलेगी। डीएम आशीष भटगांई के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग जल्द जिला अस्पताल में हेल्प डेस्क की शुरुआत करेगा। जिसमें रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक फोन कर जिला अस्पताल से संबंधित जानकारी ली जा सकती है।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के चलते ग्रामीण स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के लिए जिला अस्पताल पर निर्भर रहते हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 500 से अधिक मरीज पहुंचते हैं। कई बार चिकित्सकों के अवकाश पर होने या अस्पताल बंद होने की सूचना लोगों को नहीं मिल पाती है। इससे लोगों को वापस घर लौटना पड़ता है। कई बार दूरस्थ क्षेत्रों से जिला अस्पताल पहुंचे लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। इस देखते हुए डीएम भटगांई ने जिला अस्पताल में हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए।
अब स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में हेल्प डेस्क शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। हेल्प डेस्क में अच्छी गुणवत्ता के फोन रखे जाएंगे। जिसका नंबर जिले के सभी लोगों तक पहुंचाया जाएगा। अस्पताल आने से पहले लोग अस्पताल में मिलने वाली सेवाओं, उपलब्ध चिकित्सकों की जानकारी, रक्तकोष, लैब, अल्ट्रासाउंड आदि सेवाओं के बारे में जानकारी ले सकते हैं। साथ ही छुट्टी को लेकर भी संदेह की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
.......कोट
जिले के लोगों की परेशानी को कम करने के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना के लिए मोबाइल फोन खरीद लिए गए हैं। जिला अस्पताल में नवनियुक्त प्रभारी सीएमएस के जल्द कार्यभार संभालने की उम्मीद है। उसके बाद कर्मचारियों की नियुक्त कर हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया जाएगा। - डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमओ बागेश्वर