{"_id":"650204f06c731b33900e60b4","slug":"competition-orgnised-in-college-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-1475-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी सम्मानित
Thu, 14 Sep 2023 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। सीईओ सभागार में माध्यमिक विद्यालयों के व्यायाम शिक्षकों की बैठक का आयोजन किया गया। विद्यालयों की साल भर होने वाली खेल गतिविधियों की तिथि और स्थान निर्धारित किए गए। जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी को राज्य द्रोणाचार्य पुरस्कार मिलने और उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
राइंका बागेश्वर के प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने कहा कि ताइक्वांडो खेल में जिले का प्रदेश में विशिष्ट स्थान है। जिले को इस ऊंचाई तक पहुंचाने में कमलेश तिवारी का योगदान रहा है। सभी शिक्षकों ने तिवारी को द्रोणाचार्य पुरस्कार मिलने की खुशी जताई और माल्यार्पण कर उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट किए। बैठक में साल भर की खेल गतिविधियों के संचालन के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए और संयोजक मंडल का भी गठन किया गया। इस मौके पर कुंदन कालाकोटी, राजेश कुमार, ललित नेगी, पुष्पा धपोला आदि मौजूद रहे। संवाद