{"_id":"57f3efa54f1c1b8d322709d1","slug":"commercial-movement-of-personnel-in-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में वाणिज्यकर कर्मियों का आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में वाणिज्यकर कर्मियों का आंदोलन
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Tue, 04 Oct 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में वाणिज्यकर कर्मियों का आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। उत्तराखंड वाणिज्य कर मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार से कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल शुरू हो गई है। गुस्साए कर्मियों ने तहसील प्रांगण में धरना, प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
वहां हुई सभा में वक्ताओं ने पहले की तरह विभाग की पृथक नियमावली बनाने, शासन द्वारा स्थानापन्न तदर्थ पदोन्नति, तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को हर वित्तीय वर्ष में एक महीने में कुल 60 प्रतिशत मानदेय स्वीकृत करने की मांग की। कहा कि मांग पूरी होने पर ही वह काम पर लौटेंगे। धरना, प्रदर्शन करने वालों में भुवन बिनवाल, हरीश सिंह, राम चंद्र, महेश गिरि, सुनील गिरि, सुुनील, संदीप रावत आदि थे।
विज्ञापन