फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Comgress Seva Dal Bageshwar

कांग्रेस सेवा दल ने किया ध्वज वंदन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Comgress Seva Dal Bageshwar
बागेश्वर में हुए ध्वज वंदन कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में ध्वज वंदना की। महीने के आखिरी रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता ध्वज वंदना करते हैं।
विज्ञापन

पार्क में एकत्र हुए सेवा दल के पदाधिकारियों ने राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाया। उन्होंने कृषि विधेयक को लेकर चर्चा की। कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार की नीतियों पर प्रश्न खड़े किए। उनका मानना है कि कृषि विधेयक देश के किसानों के लिए नुकसान दायक है। इससे बड़े व्यवसायियों को फायदा पहुंचेगा। दिनरात मेहनत करने वाला किसान अपने हक के लिए तरस जाएगा। कोरोना काल में किसानों की राय जाने बिना सरकार ने कृषि विधेयक पारित कर दिया। इससे किसानों में आक्रोश बढ़ते जा रहे हैं। किसान अपने हक के लिए सड़कों पर आ गया है। कार्यक्रम में कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष गोविंद कठायत, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता टम्टा, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव इंदिरा जोशी, जिला प्रवक्ता युवक कांग्रेस अंकुर उपाध्याय, रोहित खैर, धीरज गढ़िया, लक्ष्मी धर्मसत्तु, प्रकाश आर्या, शीला टम्टा, गीतांजलि आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed