फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Colorful cultural programs celebrated at Nanda Devi fair

नंदा देवी मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Colorful cultural programs celebrated at Nanda Devi fair
बनलेख तहसील क्षेत्र के दोफाड़ गांव में हुए नंदा महोत्सव में प्रस्तुत सांस्कृतकि कार्यक्रम। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नुमाइशखेत में नंदा महोत्सव की धूम मची है। नुमाइशखेत में शुक्रवार को पंडित चंद्रशेखर जोशी, शास्त्री गोकुलानंद जोशी, गणेश दत्त पांडे ने विधि-विधान के साथ नंदा सुनंदा के मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई। इधर, दोफाड़ में नंदा महोत्सव का समापन हो गया है। इस मौके पर विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने दोफाड़ में स्टेडियम बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन

मुख्य यजमान हरीश सिंह बिष्ट थे। इस मौके पर महिलाओं ने भजन कीर्तन भी किए। गोकुलानंद जोशी ने श्रद्धालुओं को नंदा-सुनंदा के बारे में जानकारी दी। वहां कौशल उपाध्याय, मनोज पांडे, कंचन साह, नीरज उपाध्याय, अनिल साह, नवीन साह, उमेश साह आदि थे।
विज्ञापन

दोफाड़ में नंदा महोत्सव का समापन हो गया है। इस मौके पर विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने दोफाड़ में स्टेडियम बनाने की घोषणा की। मेले में अंतिम दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कुमाऊं गीतों पर लोगों ने नृत्य भी किया। इस दौरान भजन कीर्तन भी हुए। बच्चों ने बेची बचाओ- बेटी पढ़ाओं पर नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सुरेश कालाकोटी, जगदीश कालाकोटी, कुंदन सिंह, मदन सिंह, हिमांशु कालाकोटी, भगवत सिंह, दीवान सिंह, नंदन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपकोट मां भगवती मंदिर में स्योंपाती पूजा की गई। इसमें लाटू देवता के डंगरिए पाती से बनी मां नंदा भगवती की मूर्ति गाजे बाजे के साथ नंदा मंदिर ले जाए गए। पुजारी चंद्रशेखर जोशी ने प्राण प्रतिष्ठा की। भक्तों को प्रसाद बांटा। विधायक बलवंत भौर्याल ने भी पूजा की। वहां निवर्तमान प्रधान पूरन कपकोटी, तारा कपकोटी, गणेश उपाध्याय, गणेश उपाध्याय, नवीन कपकोटी, कौस्तुभ जोशी, गोविंद बिष्ट, भूपेश गढ़िया आदि मौजूद थे।

कई स्थानों पर गणेश महोत्सव में गूंज रहे भजन
बागेश्वर। बागनाथ मंदिर में गणेश महोत्सव जारी है। महोत्सव में दिन और रात को भजन कीर्तन हो रहे है। इससे वातावरण भक्तिमय बना है। बिलौना में आयोजित गणेश महोत्सव में शाम के समय भजन कीर्तन हो रहे हैं। इधर कांडा तहसील के कमस्यार घाटी में गणेश महोत्सव जारी है। विभिन्न स्थानों पर हो रहे गणेश महोत्सव से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed