फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Collaborate in conducting peaceful Holly

शांतिपूर्वक होली संपन्न कराने में सहयोग करें 

Sun, 05 Mar 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 05 Mar 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Collaborate in conducting peaceful Holly
बागेश्वर में नागरिकों की बैठक लेती पुलिस - फोटो : amar ujala
 होली को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए रविवार को नगर के गणमान्य लोगों और जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। कोतवाल टीआर वर्मा ने सभी से पर्व को शांति और सद्भाव के साथ संपन्न कराने में पुलिस को सहयोग देने की अपील की। 
विज्ञापन

कोतवाली परिसर में कोतवाल वर्मा ने कहा कि 11 मार्च के दिन मतगणना भी है ठीक उसी दिन चतुर्दशी की होली भी है। उस दिन बागनाथ मंदिर में कई गांवों से होली के दल आएंगे। कहा कि कुछ लोग होली की आड़ में कानून व्यवस्था खराब करने की कोशिश करते हैं। ऐसे तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। उन्होंने ग्राम प्रधानों और प्रहरियों से अपील की है कि कहीं भी गड़बड़ी हो इसकी तुरंत सूचना दें। वहां नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरीश सोनी, एलआईयू इंस्पेक्टर केएस देव, शेखर पांडे, ग्राम प्रधान, ग्राम प्रहरी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed