फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cold Weather in Pinder Vally

पिंडर घाटी के गांवों में नहीं पिघली बर्फ, सर्द हवाएं कर रहीं परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Cold Weather in Pinder Vally
बागेश्वर के धूर में पटी बर्फ। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में मौसम साफ होने के बावजूद लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। पिंडर घाटी के कई गांवों में बर्फ नहीं पिघली है। दिन में धूप निकलने के बावजूद सुबह-शाम लोगों को सर्द हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। निचले इलाकों में धूप खिलने से लोगों को दिन के समय ठंड से कुछ राहत मिली। तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिला मुुख्यालय में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में मौसम का मिजाज बदलने के बाद कपकोट की पिंडर घाटी और सरयू घाटी के कुछ गांवों में हिमपात हुआ। कर्मी, झूनी, खलझूनी में हल्की बर्फ गिरी, लेकिन धूर, खाती, वाछम, बोरबलड़ा, कुंवारी, बदियाकोट आदि क्षेत्रों में काफी हिमपात हुआ। धूर, खाती, वाछम, खर्किया, बोरबलड़ा और कुंवारी गांव की बर्फ अब तक नहीं पिघली है।
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह और शाम सर्द हवाएं चलने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बर्फ पिघलने से निचले इलाकों में भी सर्द हवाओं का जोर है। धूर निवासी दीवान सिंह ने बताया कि बर्फबारी के बाद रोजमर्रा के काम पर भी असर पड़ रहा है। सड़क पर वाहन चल रहे हैं, लेकिन कुछ स्थानों पर फिसलन अधिक होने से दिक्कत हो रही है। लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर बृहस्पतिवार को पूरे जिले में मौसम खुला रहा। जिला मुख्यालय में सुबह के समय आसमान बादलों से ढका था लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप निकल आई। अन्य स्थानों पर भी बारिश थमने के बाद लोगों को ठंड से हल्की राहत मिली।
मौसम खराब रहा तो चुनाव में होगी परेशानी
बागेश्वर। जिले में बर्फबारी वाले इलाकों में 46 मतदान केंद्र हैं। जिनमें 15 किमी की पैदल दूरी वाला बोरबलड़ा और 12 किमी पैदल कुंवारी गांव शामिल है। मतदान से पूर्व अगर बर्फबारी हुई तो यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में दूरस्थ बूथों में जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मौसम खराब होने का असर मतदान प्रतिशत पर भी पड़ सकता है। हालांकि स्वीप की टीम ने क्षेत्र के गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया है लेकिन खराब मौसम के खलनायक बनने की आशंका भी जताई जा रही है।
धूप से अल्मोड़ा के लोगों को मिली राहत
अल्मोड़ा। गत दिवस हुई बर्फबारी के बाद बृहस्पतिवार को मौसम ने फिर करवट ली। सुबह के समय मौसम खराब रहा लेकिन नौ बजे बाद मौसम खुलने लगा। फिर धूप निकल आई। दिन में धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस की।
बुधवार को दिन भर रुक-रुक कर बारिश हुई और बिनसर समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी हिमपात हुआ था। जिससे जिला शीतलहर की चपेट में आ गया था। बृहस्पतिवार की सुबह भी नगर और आसपास के क्षेत्रों कोहरा छाया रहा।
धूप नहीं खिलने से कड़ाके की ठंड हो रही है। करीब नौ बजे बाद कोहरा छंटने लगा और फिर धूप खिलने लगी। दोपहर तक अच्छी धूप निकल आई। हिमपात के बाद खिली धूप से लोगों को बड़ी राहत मिली।

लोगों ने घरों और अन्य स्थानों पर गुनगुनी धूप का आनंद लिया। धूप के बाद भी सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग हीटर, अलाव, ब्लोअर आदि का सहारा ले रहे हैं। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed