फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cold Wave In Bageshwar and Almora

बागेश्वर के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश हुई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Cold Wave In Bageshwar and Almora
बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में ठंड से बचने के लिए आग सेंकते बुजुर्ग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट। बागेश्वर जिले में शुक्रवार को भी मौसम खराब रहा। शुक्रवार को पिंडर घाटी, बिचला दानपुर के तमाम इलाकों की ऊंची चोटियों में हिमपात होने की सूचना है। कपकोट, लीती, शामा समेत तमाम इलाकों में बारिश हुई। बागेश्वर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार से ही मौसम खराब है। शुक्रवार को भी जिले में धूप के दर्शन नहीं हुए। पिंडर घाटी और बिचला दानपुर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। शामा, लीती, गोगिना समेत तमाम इलाकों में बारिश हुई। बर्फबारी और बारिश से जिलेभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के कारण लोगों को आग का सहारा लेना पड़ रहा है। बागेश्वर नगर में शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी हुई। जिला मुख्यालय में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नगर में लोगों को ठंड से बचाने के लिए अलाव जलाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान लुढ़का
अल्मोड़ा/रानीखेत। नगर और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को भी पल-पल मौसम बदलता रहा। अधिकतम तापमान में रिकार्ड नौ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को जहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस था वहीं शुक्रवार को यह 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर और आसपास के इलाकों में सुबह से रूक-रूक कर बारिश होते रही। दिन में कुछ देर हल्की धूप खिली लेकिन फिर बादल छाने से ठंड में इजाफा हो गया है। हल्की बारिश से तापमान भी लुढ़क गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 11 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कड़ाके की ठंड के चलते कई लोग रजाई में ही दुबके रहे। ठंड के कारण कार्यालयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और अन्य स्थानों पर हीटर, ब्लोअर आदि जल गए। लोगों ने अलाव जलाकर ठंड से बचाव किया। इधर, रानीखेत के आसमान पर दिनभर बादल रहे लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed