फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   cold Increasing due to frost at night

रात में पाला गिरने से बढ़ रही ठंड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
cold Increasing due to frost at night
बागेश्वर में सोमवार की सुबह छाया कोहरा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। रात में पाला गिरने से बागेश्वर में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। सुबह और शाम को हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। सुबह नदियों से जबरदस्त कोहरा उठ रहा है। सोमवार को बागेश्वर का न्यूनतम तापमान 3 और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात में पाला गिरने से मौसम काफी सर्द हो गया है। लोगों को ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लेना पड़ रहा है। ठंड के कारण बाजार भी जल्द बंद हो जा रहे हैं। पाला गिरने से सुबह के समय सड़कों पर वाहनों के रपटने का खतरा भी बढ़ गया है। कपकोट और कौसानी के कई इलाके पाले की दृष्टि से संवेदनशील हैं। इन स्थानों में अब तक पाले से बचाव के लिए उपाय नहीं किए गए हैं। सोमवार को सुबह मौसम साफ था। दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए थे। बादल छाने से रात में पाला गिरने का खतरा कम हो जाएगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 25 दिसंबर तक मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों को रात में पिलाई जा रही चाय
बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर रात्रि में ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों को थाना/चौकी क्षेत्र में चाय उपलब्ध कराई जा रही है। जवानों के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है। एसपी ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को जवानों को ठंड से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। रविवार रात कई स्थानों में रात्रि ड्यूटी में मुस्तैद पुलिस जवानों को चाय पिलाई गई। यह क्रम लगातार जारी रहेगा। एसपी ने ठंड से बचाव के लिए अलाव की पर्याप्त व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जवानों को अवांछित तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed