फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   CM Pushkar Singh Dhami virtually inaugurated the Katyur Festival

सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले- डबल इंजन ने पूरा किया सर्वे, टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का निर्माण जल्द शुरू होगा

Mon, 14 Apr 2025 02:17 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 14 Apr 2025 02:17 PM IST
सार

बैजनाथ के भकुनखोला मैदान में तीन दिनी कत्यूर महोत्सव का आगाज हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महोत्सव का वर्चुअल रूप से शुभारंभ किया।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami virtually inaugurated the Katyur Festival
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैजनाथ के भकुनखोला मैदान में तीन दिनी कत्यूर महोत्सव का आगाज हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महोत्सव का वर्चुअल रूप से शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कत्यूर वंश की राजधानी रहे गरुड़ की सांस्कृतिक और समृद्ध विरासत को महोत्सव के माध्यम से पहचान दिलाने का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का सर्वे डबल इंजन सरकार ने पूरा करवा लिया है। जल्द लाइन निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

रविवार को कत्यूर महोत्सव की शुरूआत पर गरुड़ से बैजनाथ तक भव्य झांकी निकाली गई। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और महिला मंगल दल की सदस्यों ने पारंपरिक परिधान में झांकी में शिरकत की। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा, पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, सुरेश गढ़िया, जिपं प्रशासक बसंती देव, डीएम आशीष भटगांई, और पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने संयुक्त रूप से महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया।

विज्ञापन

वर्चुअल संबोधन में सीएम ने कहा कि भगवान शिव को समर्पित बैजनाथ कत्यूर काल की स्थापत्य कला का उत्कृष्ट उदाहरण है। सरकार मानसखंड के मंदिरों के साथ-साथ बैजनाथ धाम और मां कोट भ्रामरी मंदिर का भी विकास करा रही है। केंद्रीय मंत्री टम्टा ने कहा कि हमारी ऐतिहासिक विरासत को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने में इस तरह के आयोजन अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र गोस्वामी, चंद्रशेखर बड़सीला, नवीन किरमोलिया ने किया। वहां पर ब्लॉक प्रशासक हेमा बिष्ट, एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के, सीडीओ आरसी तिवारी, एडीएम एनएस नबियाल, एसडीएम जितेंद्र वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के विकास के लिए कीं पांच घोषणाएं
सीएम धामी ने गरुड़ में नगरीय पेयजल योजना को स्वीकृति प्रदान करने, इंका गागरीगोल में विज्ञान वर्ग की वित्तीय मान्यता देने, चक्रवृत्तेश्वर मंदिर में घाट, सभाकक्ष का निर्माण और सौंदर्यीकरण कराने, केडी पांडेय रामलीला मैदान में टिनशेड का निर्माण कराने और कत्यूर महोत्सव के आयोजन के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की।

हेलीसेवा शुरू होने से पर्यटन बढ़ने की उम्मीद
सीएम ने कहा कि सरकार पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं। हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड ने पर्वतीय क्षेत्र के उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने का कार्य किया है। क्षेत्र के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत होने के बाद पर्यटन और अर्थव्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है।

रंगारंग कार्यक्रमों से मोहा मन
कत्यूर महोत्सव के मुख्य मंच से विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने वंदना, स्वागत गीत और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा। विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अतिथियों ने प्रगतिशील किसान चंद्रशेखर पांडेय के उत्पादित काले चावल के हलवे का स्वाद भी चखा। शगुन आखर, वॉलीबाल, परिधान प्रतियोगिता भी कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed