फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   CM Pushkar Singh Dhami reached Bageshwar on a two-day visit

दो दिवसीय दौरे पर बागेश्वर पहुंचे CM धामी: कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, जय श्री राम के नारों से गूंजा क्षेत्र

Sat, 06 Dec 2025 01:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 06 Dec 2025 01:26 PM IST
सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय भ्रमण पर बागेश्वर पहुंच गए हैं। गरुड़ के मेलाडुंगरी हेलीपेड पर मुख्यमंत्री धामी जैसे ही पहुंचे, पूरा क्षेत्र जय श्री राम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। 

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami reached Bageshwar on a two-day visit
बागेश्वर में सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय भ्रमण पर बागेश्वर पहुंच गए हैं। गरुड़ के मेलाडुंगरी हेलीपेड पर मुख्यमंत्री धामी जैसे ही पहुंचे, पूरा क्षेत्र जय श्री राम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में जुटे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का माला पहनाकर और पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया। इस दौरान, सामान्य जनता भी अपने मुख्यमंत्री की एक झलक पाने और उनका अभिवादन करने के लिए आतुर दिखी। मुख्यमंत्री धामी ने भी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन स्वीकार किया और उनका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


हेलीपैड से वह वह कार से पर्यटक आवास गृह बैजनाथ पहुंचे। जहां फिलहाल वह भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। वरिष्ठ नागरिकों और प्रबुद्धजनों के साथ भी वह भेंटवार्ता करेंगे। करीब डेढ़ बजे वह बागेश्वर पहुंचेंगे। जिला मुख्यालय में उनकी पार्टी कार्यालय में बैठक है। शाम चार बजे बजे से वह अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। पांच बजे पत्रकारों से वार्ता का कार्यक्रम रखा गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed