{"_id":"6547e02bb29c5900a60922aa","slug":"cm-met-railway-minister-again-railway-project-in-headlines-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-2415-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सीएम ने रेल मंत्री से की मुलाकात, फिर सुर्खियों में रेल परियोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सीएम ने रेल मंत्री से की मुलाकात, फिर सुर्खियों में रेल परियोजना
Mon, 06 Nov 2023 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के बाद टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन परियोजना एक बार फिर सुर्खियों में है। सीएम ने मंत्री से रेल प्रोजेक्ट को मंजूरी देने की मांग की है।
अगस्त में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रेल लाइन की सर्वे का काम पूरा होने की जानकारी सार्वजनिक की थी। बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन निर्माण का मामला उनके सामने उठाया।
टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति बागेश्वर की अध्यक्ष नीमा दफौटी ने कहा कि सामरिक महत्व की रेल लाइन के निर्माण की मांग को लेकर लगातार संघर्ष किया जा रहा है। रेल लाइन का सर्वे हो गया है। मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री के सामने मामला उठाकर अच्छी पहल की है। रेल लाइन निर्माण के लिए जल्द बजट उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन निर्माण को लेकर काफी गंभीर हैं। वह यह मामला लगातार केंद्र सरकार के सामने उठा रहे हैं। पहाड़ के लोगों का रेल का सपना जल्द पूरा होगा। संवाद