फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   CM Inaugrates Many Yojna

सीएम ने 89 योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकापर्ण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
CM Inaugrates Many Yojna
कांडा में कमल सिंह कोरंगा के पुस्तक का विमोचन करते सीएम धामी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले के कपकोट दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अरब 73 करोड़ 31 लाख रुपये लागत की 89 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को केदारेश्वर मंदिर पहुंचे सीएम ने कपकोट की 68.43 करोड़ की लागत की 33 योजनाओं का लोकार्पण और एक अरब 56 करोड़ 32 लाख की 36 योजनाओं का शिलान्यास किया। बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र की 5.31 करोड़ की लागत की चार योजनाओं का लोकार्पण और 43. 23 करोड़ लागत की 16 योजनाओं का शिलान्यास किया। सीएम ने सीएचसी कांडा में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए अल्ट्रासाउंड और डायलिसिस की सुविधा देने की घोषणा की। कार्यक्रम में खाद्य आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत, ग्राम्य विकास मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, विधायक चंदन राम दास, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, राम सिंह कोरंगा, दीपा आर्या, ब्लॉक प्रमुख कपकोट गोविंद सिंह दानू, प्रमुख गरुड हेमा बिष्ट, प्रमुख बागेश्वर पुष्पा देवी, सुरेश गढ़िया आदि थे।
इन कार्यों का किया लोकार्पण
रामगंगा नदी पर 110 मीटर स्पान के पैदल झूलापुल, असों से बसकुना तक मोटर मार्ग निर्माण, रमाडी-कनोली मोटर मार्ग का किचवा तक विस्तार, ढालनखुनोली मोटर मार्ग का मजबे तक विस्तार कार्य, पोथिंग भंतोडा से पोथिंग भगवती मंदिर उछात मोटर मार्ग का सुधारीकरण, डामरीकरण, गुरूछुट्टी लिफ्त सिंचाई योजना, कन्यालीकोट-जगथाना मोटर मार्ग, भनार-लाथी से नामतीचेटाबगड मोटर मार्ग, कपकोट कर्मी तोली मोटर, फरसाली से खर्ककानातोली मोटर मार्ग, दोफाड-कोटमन्या मोटर मार्ग से महरूड़ी मोटर मार्ग के स्टेज टू का कार्य।
विज्ञापन

इन योजनाओं का किया शिलान्यास
बैड़ामझेडा ग्राम समूह पंपिग योजना का निर्माण, शामा ग्राम समूह पंपिग योजना निर्माण, देवचौडा ग्राम समूह पंपिग योजना, कांडा ग्राम समूह पंपिग योजना, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कपकोट में 20 बेड के अस्पताल, सीएचसी कपकोट में मीटिंग हॉल का निर्माण कार्य, जीआईसी बदियाकोट में जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान के प्रयोगशाला निर्माण कार्य, सूपी-झूनी मोटर मार्ग में स्टील गार्डर सेतु, बनलेख-होराली-धामीगांव-किड़ई मोटर मार्ग, सनेती-दयाली-कुरोली मोटर मार्ग, कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर मोटर मार्गों में पुलों का निर्माण।

कांडा महोत्सव का रिबन काटकर शुभारंभ करते सीएम धामी। संवाद न्यूज एजेंसी

कांडा महोत्सव का रिबन काटकर शुभारंभ करते सीएम धामी। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed