{"_id":"5e4d85168ebc3ef2703ddfb2","slug":"cm-in-bageshwar-bageshwar-news-hld3743142167","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा के लिए जल्द शुरू होगी हेली सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा के लिए जल्द शुरू होगी हेली सेवा
विज्ञापन
बागेश्वर में जागेश्वर मंदिर से संबंधित पुस्तक का विमोचन करते मुख्यमंत्री। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बजट से ठीक पहले बुधवार को बागेश्वर से बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा के लिए उड़ान योजना के तहत हिंडन और देहरादून से हवाई सेवा शुरू की जाएगी। चौखुटिया में हवाई पट्टी के निर्माण का प्रस्ताव नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भेज दिया गया है। जल्द ही चौखुटिया में हवाई पट्टी का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने पंतनगर के हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा दिलाने की बात भी कही।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने कुमाऊं के पहले गैस इंसुलेटेड सिस्टम (जीआईएस) पावर ग्रिड का लोकार्पण किया। 2.88 करोड़ रुपये की लागत से बने रोडवेज बस अड्डे को जनता को समर्पित करने समेत 2.31 अरब के विकास कार्यों का लोकार्पण और 36.64 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने जागेश्वर मंदिर के वेब पोर्टल का शुभारंभ भी किया।
समारोह को संबोधित करते हुए रावत ने कहा कि उड़ान योजना के तहत हवाई सेवा प्रदान करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। जल्द ही हवाई कनेक्टिविटी में और इजाफा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोजगार वर्ष में नियुक्ति के रास्ते खोले जा रहे हैं। सरकार लोगों को निजी उद्यमों की ओर भी प्रेरित कर रही है। पिरूल से डेढ़ लाख मेगावाट बिजली बनाने के साथ डेढ़ लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार देने का भी लक्ष्य है।