फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cloth warehouse burnt in fire in Bageshwar

बागेश्वर में कपड़े का गोदाम आग से जलकर खाक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
Cloth warehouse burnt in fire in Bageshwar
बागेश्वर में कपड़े के गोदाम में आग लगने से जले कपड़े। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के मजियाखेत सैंज में अज्ञात कारणों से एक पुराने कपड़े के गोदाम आग लग गई। आग से गोदाम में रखे कपड़े जलकर खाक हो गए।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब छह बजे मजियाखेत सैंज स्थित पुराने कपड़े के गोदाम में आग लग गई। सूचना पर फायर सर्विस यूनिट मौके पर पहुंची और आग को फायर उपकरणों से बुझाया। प्रभारी जिला अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गोदाम में दरी बनाने के लिए पुराना कपड़ा रखा गया था, जो जल गया है। आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग बुझाने में फायर सर्विस के चालक जगदीश सिंह, चालक चंद्र प्रकाश, फायरमैन नवीन जोशी, फायरमैन रवि सिंह राणा, फायरमैन सूरज सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed