{"_id":"5f2d94aa8ebc3e3d0e2ab43a","slug":"closed-roads-increased-problems-bageshwar-news-hld3925908170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद सड़कों ने बढ़ा दी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद सड़कों ने बढ़ा दी परेशानी
विज्ञापन
कपकोट-शामा-तेजम सड़क को खोलती जेसीबी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बरसात में लगातार बंद हो रही जिले की आंतरिक सड़कों ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। सड़कों में आवाजाही ठप होने से लोगों को कई किमी पैदल चलना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी जिले की 10 सड़कों में यातायात बाधित रहा।
जुलाई से शुरू हुआ सड़कों के बंद होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। जिले के आंतरिक इलाकों को जोड़ने वाली सड़कें मलबा गिरने, धंसने से लगातार क्षतिग्रस्त हो रही हैं। सड़कों को सबसे अधिक नुकसान कपकोट तहसील क्षेत्र में हो रहा है। निकास नालियों की उचित व्यवस्था न होने से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार शुक्रवार को कपकोट-शामा-तेजम, शामा-लीती, भानी-हरसिंगियाबगड़, धपोली-जेठाई, शामा-लीती-गोगिना, शामा-नाकुरी, हरसिला-पुड़कुनी, धरमघर-माजखेत, कपकोट-कर्मी-तोली, बघर सड़क पर यातायात बाधित रहा। इन सड़कों पर भारी मात्रा में मलबा गिरा है। शामा-तेजम सड़क कई स्थानों पर धंस/बह गई है। सड़कों को खोलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने सड़क खोलने के लिए अतिरिक्त संसाधन लगाने की मांग की है। कहा कि सड़कों के बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
बागेश्वर में बृहस्पतिवार रात हुई 32.50 मिमी बारिश
बागेश्वर। जिले में बृहस्पतिवार रात तेज बारिश हुई। बागेश्वर में 32.520 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। कपकोट और गरुड़ में 12.50-12.50 मिमी बारिश हुई। जिला मुख्यालय में बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 11 बजे से मूसलाधार बारिश हुई। सुबह तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश के कारण सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ गया है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार शुक्रवार को सरयू का जलस्तर 866.50 मीटर और गोमती का जलस्तर 862.20 मीटर था। दोनों नदियों का चेतावनी स्तर 869.00 मीटर और खतरनाक स्तर 870.70 मीटर है। बैजनाथ बैराज का जलस्तर 1112.20 मीटर था। बैराज से 57.12 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। संवाद