फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Clear way for Keemu village to connect with the road

कीमू गांव का सड़क से जुड़ने का रास्ता साफ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Clear way for Keemu village to connect with the road
बागेश्वर। कपकोट के दूरस्थ गांव कीमू के लिए बनने वाले मोटरमार्ग को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। शासन ने सड़क निर्माण के लिए 1.42 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। हिमालयी क्षेत्र से सटे कीमू गांव के लोग लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे थे। वित्तीय स्वीकृति प्राप्त होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

हिमालय की तलहटी पर बसे कीमू गांव के लोगों को आज भी सड़क तक आने के लिए पांच किमी पैदल चलना पड़ता है। सड़क से दूर होने के कारण इस गांव के लोग अपने उत्पादों को बाजार तक नहीं पहुंचा पा रहे थे। बीमार और असहाय लोगों को सड़क तक लाने में आज भी इन लोगों के पसीने छूट जाते हैं। सड़क बनने से इस गांव के लोग विकास की मुख्य धारा से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन

कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने बताया कि गोगिना-कीमू मार्ग के लिए एक करोड़ 42 लाख 70 हजार रुपये की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इसी के साथ पांच किमी लंबे इस मोटर मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने बताया कि लोनिवि को धनराशि प्राप्त होने पर तत्काल निविदा कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed