{"_id":"592b0c8b4f1c1bf114bdade1","slug":"cleanliness-drive-run-in-bhagirathi-nullah","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागीरथी नाले में चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागीरथी नाले में चलाया सफाई अभियान
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 28 May 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
भागीरथी नाले में सफाई करते कोर कमेटी के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवित्र बागेश्वर अभियान के तहत रविवार को भागीरथी नाले में सफाई अभियान चलाया गया। कोर कमेटी के सदस्यों ने प्रशांत होटल से आगे नाले में पड़े कूड़ा-करकट की सफाई की। इस मौके पर लोगों ने भागीरथी को मूल स्वरूप में लौटने तक अभियान जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
कोर कमेटी के सदस्यों ने सुबह छह बजे से भागीरथी नाले में उतरकर सफाई अभियान की शुरुआत की। इस अभियान में आलोक पांडेय, भूपेंद्र जोशी, जीसी जोशी, भैरव पांडेय, हरीश भट्ट, कमल मेहरा, हरीश दफौटी, अक्षय कोरंगा, केवलानंद जोशी, संजय साह, हिमांशु जोशी, शंकर पांडे आदि शामिल थे। इससे पहले शनिवार शाम को कोर कमेटी के सदस्यों ने जिलाधिकारी रंजना से पवित्र बागेश्वर अभियान के तहत आगामी योजनाओं पर चर्चा की। मीट मार्केट से हो रही गंदगी का निस्तारण करने की मांग सदस्यों ने प्राथमिकता से उठाई।
विज्ञापन
इसके अलावा भागीरथी बाइपास से नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठने का मामला सदस्यों ने डीएम के समक्ष रखा। कहा कि कूड़े की नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। सदस्यों ने नगर की सड़कों के खस्ताहाल होने से हो रही परेशानी से भी डीएम को अवगत कराया। इस पर डीएम ने इन समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन