फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cleaning of the temple courtyard

मंदिर के आंगन की सफाई

Mon, 05 Sep 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Mon, 05 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of the temple courtyard
मंदिर के आंगन की सफाई - फोटो : अमर उजाला

गरुड़ (बागेश्वर)। राजकीय उमावि कोट फुलवारी के एनएसीसी के बच्चों ने कोट भ्रामरी मेले के मद्देनजर कोट भ्रामरी मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। एनसीसी कैडेट ने मेला कमेटी और मंदिर के पुजारियों से मंदिर परिसर में पालीथिन के प्रयोग पर पाबंदी लगाने को कहा। एनसीसी के प्रभारी केवलानंद पांडे के नेतृत्व में चले स्वच्छता अभियान के तहत बच्चों ने पांच घंटे मंदिर परिसर की सफाई की।

विज्ञापन


मंदिर परिसर में उगी कटीली झाड़ियों को नष्ट किया। ग्राम प्रधान मेलाडुंगरी बलंवत भंडारी ने कहा कि मेला परिसर में पालीथिन के प्रयोग पर रोक लगाने के संबंध में कई बार प्रशासन के लोगों को अवगत करा दिया है। स्वच्छता अभियान के बाद मंदिर परिसर में एक गोष्ठी हुई।
विज्ञापन


जिसमें समन्वयक उमेश जोशी, प्रकाश उपाध्याय, ललित मोहन, प्रधान डंगोली हीरा सिंह बोरा, दिनेश, बृजमोहन पांडे आदि ने विचार रखे। एनसीसी प्रभारी पांडे ने मेला कमेटी को विश्वास दिलाया है कि मेले के दौरान भी कैडेट मंदिर परिसर में  व्यवस्था बनाने में सहयोग देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed